BCCL एरिया-4 के लकड़का 8 नंबर बंद चानक में भड़की आ*ग, जहरीले धुएं से दहशत में ग्रामीण

BCCL एरिया-4 के लकड़का 8 नंबर बंद चानक में भड़की आ*ग, जहरीले धुएं से दहशत में ग्रामीण

बीसीसीएल एरिया-4 के तहत आने वाले लकड़का 8 नंबर बंद चानक में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते तेज़ी से फैल गईं और काले जहरीले धुएं का बड़ा गुब्बार आसमान तक उठने लगा। यह इलाका कतरी नदी के किनारे बसा हुआ है और आसपास घनी आबादी है, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से भूमिगत कोयला परतों में आग धीरे-धीरे सुलग रही थी, लेकिन अब स्थिति गंभीर हो गई है। आग के साथ लगातार निकल रहे जहरीले धुएं ने पूरे इलाके को धुंध और बदबू से भर दिया है। लोगों के घरों के अंदर तक धुआं पहुंच गया है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आग की गंभीरता के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया गया तो नदी किनारे बसी बस्तियां बड़ी आपदा की चपेट में आ सकती हैं।

लोगों ने जिला प्रशासन और बीसीसीएल अधिकारियों से तुरंत मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और आग पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि धुआं और आग का फैलाव रोका जा सके और जनजीवन सामान्य हो सके।

Trending News

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM