धनबाद रेलवे स्टेशन पर योगनगरी एक्सप्रेस से 78 कछुए बरामद, अनुमानित कीमत 7.8 लाख

धनबाद रेलवे स्टेशन पर योगनगरी एक्सप्रेस से 78 कछुए बरामद, अनुमानित कीमत 7.8 लाख

धनबाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर योगनगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस से 78 कछुए बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन कछुओं की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, RPF पोस्ट धनबाद को गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन के महिला कोच में कछुओं की तस्करी हो रही है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए RPF टीम ने तलाशी ली और कछुओं से भरे बैग जब्त कर लिए।

बरामद कछुओं को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए धनबाद के वन क्षेत्र पदाधिकारी को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कछुए संरक्षित प्रजाति में आते हैं और उनकी अवैध तस्करी गंभीर अपराध है।

इस अभियान में RPF के जवान कुंदन कुमार, जीवलाल राम, बबुलेश कुमार, सत्येंद्र कुमार प्रसाद, प्रमोद कुमार और विवेक कुमार शामिल थे। धनबाद RPF लगातार रेलवे मार्गों पर वन्यजीवों की अवैध तस्करी रोकने के लिए सक्रिय अभियान चला रही है। इससे पहले भी टीम ने कई बार कछुओं को तस्करों से बरामद कर वन विभाग को सौंपा है।

Trending News

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM