देवघर श्रावणी मेले में पेड़ों में भारी मिलावट, जांच में हुआ खुलासा

देवघर श्रावणी मेले में पेड़ों में भारी मिलावट, जांच में हुआ खुलासा

देवघर के प्रसिद्ध श्रावणी मेले में इस साल प्रसाद के रूप में बिकने वाले पेड़ों की जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। रांची स्थित राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि जब्त किए गए सैंपल में मिट्टी की मिलावट पाई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जुलाई में मेले के दौरान एक बड़े अभियान के तहत दर्जनों दुकानों पर छापेमारी की थी और कुल 69 सैंपल रांची की लैब में जांच के लिए भेजे गए थे।

राज्य खाद्य विश्लेषक और कोऑर्डिनेटर चतुर्भुज मीणा ने बताया कि यह पहली बार है जब श्रावणी मेले के पेड़ों में मिट्टी पाई गई है। पहले की जांचों में ज्यादातर मामलों में सिंथेटिक खोवा मिलावट की खबरें ही आती रही थीं। इस बार 100 ग्राम के एक पेड़ा सैंपल में 15 प्रतिशत तक मिट्टी मिली है। रिपोर्ट विभाग को सौंप दी गई है और अब यह तय किया जाएगा कि दोषी दुकानदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि मिट्टी मिलावट से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

जांच प्रक्रिया में लगभग पांच महीने का समय लगा। जुलाई में जब्त किए गए सैंपल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में लैब पहुंचे और नवंबर में पूरी जांच संपन्न हुई। इस दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मिट्टी की मिलावट जानबूझकर की गई थी।

हर साल श्रावणी मेले से पहले मिलावटी खोवा तैयार करने का एक पूरा जाल सक्रिय हो जाता है। बिहार और उत्तर प्रदेश के बड़े व्यापारी पाउडर दूध और लोथ की बड़ी खेप मंगाते हैं। पाउडर दूध और लोथ को मिलाकर मशीन के जरिए खोवा तैयार किया जाता है। लो ग्रेड दूध के एक किलो पाउडर से दो से ढाई किलो खोवा तैयार किया जा सकता है क्योंकि इसमें लोथ को भूनकर मिलाया जाता है। जैसे-जैसे मेला करीब आता है, यही खोवा चीनी के साथ मिलाकर पेड़ा बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।

खाद्य सुरक्षा कानून के अनुसार पेड़ा शुद्ध देशी खोवा और चीनी से ही तैयार होना चाहिए, लेकिन मिलावट के कारण दुकानदार प्रति किलो 100 से 150 रुपये तक की बचत कर लेते हैं। यही वजह है कि मेले में हर साल मिलावटी खोवा और पेड़े की शिकायतें आती हैं। इस बार मिट्टी की मिलावट ने न केवल विभाग की चिंता बढ़ाई है, बल्कि आम लोगों में भी भय पैदा किया है।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM