बोकारो में हाथियों का तांडव! बड़कीपुन्नू गांव में 3 बुजुर्गों की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बोकारो में हाथियों का तांडव! बड़कीपुन्नू गांव में 3 बुजुर्गों की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

झारखंड में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक ने एक बार फिर मानव जीवन पर भारी चोट पहुंचाई है। बोकारो जिले के महुआटांड़ वन प्रक्षेत्र अंतर्गत बड़कीपुन्नू गांव में सोमवार सुबह हाथियों के हमले में तीन बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है।

ग्रामीणों के मुताबिक, यह इलाका पिछले कई महीनों से हाथियों की लगातार आवाजाही और हमलों से परेशान है। बड़कीपुन्नू ही नहीं, बल्कि आसपास के दर्जनों गांव भी लंबे समय से हाथियों के उत्पात की चपेट में हैं, जिससे लोग हर दिन डर के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथियों के हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले 86 दिनों में हाथियों के हमले से अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है, वहीं हाथियों द्वारा घरों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाकर लाखों रुपये की क्षति भी हुई है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद अब तक कोई प्रभावी समाधान लागू नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वे हर शाम इस चिंता के साथ घर लौटते हैं कि अगली सुबह सुरक्षित रहेंगे या नहीं।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हाथियों की समस्या को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। इससे क्षेत्र में नाराजगी और बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतकों के परिजनों को प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए और घायल महिला के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के मजबूत इंतजाम करने तथा हाथियों के आतंक को रोकने के लिए तत्काल और ठोस योजना लागू करने की भी मांग उठाई गई है।

Trending News

धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM