राख निस्तारण संकट से बोकारो थर्मल की 500 मेगावाट यूनिट बंद, आधी रात को थमा उत्पादन

राख निस्तारण संकट से बोकारो थर्मल की 500 मेगावाट यूनिट बंद, आधी रात को थमा उत्पादन

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बोकारो थर्मल पावर स्टेशन में एक बार फिर तकनीकी और प्रबंधन से जुड़ी समस्या के कारण बिजली उत्पादन प्रभावित हो गया है। राख (ऐश) के निस्तारण की व्यवस्था ठप होने के चलते 500 मेगावाट क्षमता वाले ‘ए’ पावर प्लांट की एक यूनिट को शुक्रवार देर रात करीब 12:15 बजे बंद करना पड़ा। यूनिट बंद होने के समय यहां से लगभग 120 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि नूरी नगर स्थित दोनों ऐश पौंड अपनी निर्धारित क्षमता से अधिक भर चुके हैं। ऐसे में नई राख के भंडारण के लिए जगह नहीं बची है। 28 फरवरी से राख के उठाव का काम पूरी तरह रुक जाने के कारण प्रबंधन के सामने यूनिट बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

सूत्रों के अनुसार राख उठाने का काम जिस कंपनी को दिया गया है, उसने पिछले दो महीनों से हाईवा (डंपर) मालिकों का भुगतान नहीं किया है। भुगतान न मिलने से नाराज वाहन मालिकों और चालकों ने 28 फरवरी से काम बंद कर दिया, जिसके बाद राख के निस्तारण की प्रक्रिया ठप हो गई।

वहीं डीवीसी प्रबंधन का कहना है कि इस स्थिति के पीछे होली की छुट्टियों के कारण भी कामकाज प्रभावित होना एक वजह रही है। हालांकि मौजूदा हालात ने सितंबर 2019 की उस बड़ी घटना की याद दिला दी है, जब ऐश पौंड के टूटने से आसपास के इलाके में भारी नुकसान हुआ था। उस घटना के बाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने डीवीसी पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

फिलहाल प्रबंधन इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहा है, ताकि राख के निस्तारण की व्यवस्था बहाल कर बिजली उत्पादन को फिर से सामान्य किया जा सके। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM