BSL ठेका कर्मियों की संभावित छंटनी पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाजपा नेता ने निदेशक को सौंपा ज्ञापन

BSL ठेका कर्मियों की संभावित छंटनी पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाजपा नेता ने निदेशक को सौंपा ज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने बोकारो स्टील प्लांट के नामित निदेशक प्रभारी सह अधिशासी निदेशक (वर्क्स) प्रियरंजन से मुलाकात कर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित 6000 ठेका कर्मियों की संभावित छंटनी का विरोध करते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की।

कुमार अमित ने कहा कि यदि यह निर्णय लागू हुआ तो हजारों परिवार बेरोजगारी और आर्थिक संकट का सामना करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि मैन पावर घटने से कर्मचारियों पर कार्यभार बढ़ेगा और दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। भाजपा नेता ने प्लांट में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि सुरक्षा ऑडिट और मेंटेनेंस की लापरवाही इन हादसों का मुख्य कारण है। उन्होंने बीते एक वर्ष में हुई सभी दुर्घटनाओं की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसके साथ ही उन्होंने ठेका कर्मियों से ठेकेदारों द्वारा ली जा रही ‘कट मनी’ को समाप्त करने के लिए बनाई गई समिति की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा करने और उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की बात कही। साथ ही प्लांट के विस्तारीकरण, आधुनिकीकरण, जर्जर सड़कों की मरम्मत तथा विभागीय अनियमितताओं पर सख्त कदम उठाने का आग्रह भी किया।

अधिशासी निदेशक प्रियरंजन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया और प्रबंधन को सहयोग करने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा नेता के साथ धनंजय चौबे, करण गोरांई, चंद्रप्रकाश, जन्मजय गोस्वामी, राहुल सिंह, लालबाबू और नितेश चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM