पद के दुरुपयोग का आरोप: मधेपुरा के असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी निलंबित

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मधेपुरा जिले में पद के दुरुपयोग से संबंधित गंभीर आरोपों के मामले में त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।

पद के दुरुपयोग का आरोप: मधेपुरा के असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी निलंबित

पटना: बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मधेपुरा जिले में पद के दुरुपयोग से संबंधित गंभीर आरोपों के मामले में त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मधेपुरा के असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिला पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा उपलब्ध कराए गए जांच प्रतिवेदन के अनुसार, डा विजय कुमार पर पद का दुरुपयोग करते हुए पूर्व में सील किए गए ‘सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल’ को पुनः खुलवाने के लिए संचिका खोलकर उसके संचालन का आदेश देने तथा इसके लिए अनधिकृत रूप से राशि प्राप्त करने का आरोप है। इसके अतिरिक्त, निजी नर्सिंग होम की जांच एवं लाइसेंस के नाम पर कथित अवैध राशि के लेन-देन से संबंधित एक वायरल वीडियो सामने आया था। मामले की जांच के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में जांच दल का गठन किया गया था। जांच दल द्वारा समर्पित प्रतिवेदन में डा० विजय कुमार के आचरण को प्रथम दृष्टया भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में पाया गया।

जांच प्रतिवेदन एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिहार सरकारी सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के प्रावधानों के तहत डा० विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग (मुख्यालय), बिहार, पटना निर्धारित किया गया है।

मधेपुरा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा कार्यहित में नए चिकित्सकों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके तहत जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, मधेपुरा, डा विपिन कुमार गुप्ता को असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, मधेपुरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, सदर अस्पताल, मधेपुरा की वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डा रंजना कुमारी को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, मधेपुरा का प्रभार दिया गया है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुमार खण्ड के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डा वेद प्रकाश गुप्ता को अपर उपाधीक्षक-सह-सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (गैर संचारी रोग), मधेपुरा का प्रभार सौंपा गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह प्रशासनिक व्यवस्था जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर एवं सुचारू संचालन तथा विभागीय कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

मधेपुरा से रविकांत की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
Sep 19, 2026, 3:29:00 PM
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM