कांग्रेस को सुपौल से ऐन मौके पर क्यों बदलना पड़ा उम्मीदवार, जानें राहुल गांधी से जुड़ा विवाद

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए सुपौल सीट से अपने उम्मीदवार में बदलाव कर दिया है। पार्टी ने पहले अनुपम को उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन अब उनका नाम हटाकर मिन्नत रहमानी को मैदान में उतारा गया है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए सुपौल सीट से अपने उम्मीदवार में बदलाव कर दिया है। पार्टी ने पहले अनुपम को उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन अब उनका नाम हटाकर मिन्नत रहमानी को मैदान में उतारा गया है। मिन्नत रहमानी पहले भी सुपौल से चुनाव लड़ चुके हैं और पार्टी के लिए जाना-माना चेहरा हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, दो साल पहले अनुपम द्वारा राहुल गांधी पर की गई एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह निर्णय लिया गया। अनुपम ने ट्वीट किया था, "क्यों न राहुल गांधी को ही राष्ट्री आपदा घोषित कर दिया जाए।" इसके अलावा, उन्होंने राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में भी विवादित बयान दिए थे। पार्टी में इस पर गंभीरता से विचार किया गया और उम्मीदवार बदलने का निर्णय लिया गया।

पहले चर्चा ऐसी चर्चा थी अनुपम को सुपौल से कांग्रेस का कैंडिडेट बनाया जाएगा। टिकट मिलने के बाद अनुपम ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आभार व्यक्त किया था। लेकिन उसी पेज से उनका पुराना पोस्ट वायरल हो गया जिसमें वह राहुल गांधी को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की वकालत कर रहे थे। हालांकि अब उस पोस्ट को हटा दिया गया है

सुपौल सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के ब्रिजेंद्र प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की थी। अब अनुपम का पत्ता काट कर कांग्रेस मिन्नत रहमानी के नाम अंतिम मुहर लगाई है।

अनुपम अपने एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते नजर आ रहे थे. हालांकि वायरल होने के बाद उनके इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया था. ये पोस्ट जून 2023 का बताया जा रहा है. उन्होंने इसमें राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी. अनुपम के इस सोशल मीडियो पोस्ट के फिर से वायरल होते ही पार्टी ने सुपौल से उम्मीदवार ही बदल दिया.

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM