'आज बादलों ने फिर साजिश की..', सामने आई कुशवाहा की कसक, एक्स पर शेयर किया दर्द

उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर लिखा-आज बादलों ने फिर साजिश की,जहां मेरा घर था वहीं बारिश की । अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की

Upendar Kushwaha

एनडीए में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से इसके दो अहम घटक दल, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और  जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) खुश नहीं है। उन्हें उम्मीद और मांग के मुताबिक सीटें नहीं मिल पाईं। अब उपेंद्र कुशवाहा और मांझी दोनों अपना दर्द शेयर कर रहे हैं। मांझी तो खुलकर कह चुके हैं कि हमें कम आंका गया, लेकिन जब तक सांसद हैं मोदी के साथ हैं, ये बात कहकर एनडीए के साथ मजबूती से बने रहने का संकेत दिया।

लेकिन दूसरी ओर उपेंद्र कुशवाहा की कसक कम नहीं हो रही है। उन्होंने पिछले 11 घंटे में दो पोस्ट डाला और दोनों में उनकी कसक उभर कर सामने आई है। उन्होंने ताजा पोस्ट में शेरो-शायरी के जरिए अपना दर्द साझा किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर लिखा-आज बादलों ने फिर साजिश की,जहां मेरा घर था वहीं बारिश की । अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की

उपेंद्र कुशवाहा ने इससे पहले देर रात भी सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डाला था जिसमें उनका दर्द झलका था। उन्होंने एनडीए सीट शेयरिंग को लेकर अपने समर्थकों से माफी मांगी थी और कहा था कि कई घरों में आज रात खाना नहीं बना होगा। इसके साथ ही उन्होंने अपनी विवशता भी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा-'आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी। मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों - लाखों लोगों का मन दुखी होगा। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा। परन्तु आप सभी मेरी एवं पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे। किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो बाहर से दिखतीं हैं मगर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं। हम जानते हैं कि अन्दर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा, जो स्वाभाविक भी है।आपसे विनम्र आग्रह है कि आप गुस्सा को शांत होने दीजिए, फिर आप स्वयं महसूस करेंगे कि फैसला कितना उचित है या अनुचित। फिर कुछ आने वाला समय बताएगा। फिलहाल इतना ही।

Trending News

मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
Sep 03, 2026, 5:10:00 PM
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
Sep 03, 2026, 4:54:00 PM
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
Sep 03, 2026, 4:44:00 PM
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
Sep 03, 2026, 3:49:00 PM
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM