तेजस्वी का वार: "अब नीतीश से नहीं संभल रहा बिहार, गुजराती नहीं, अबकी बार बिहारी करेगा बिहार का नेतृत्व

महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव मुकेश सहनी के साथ 11.45 बजे समस्तीपुर के सरायगंज पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि, अब ऊपर वाले का भी आशीर्वाद मिलने लगा है।

Tejashwi yadav

महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव मुकेश सहनी के साथ 11.45 बजे समस्तीपुर के सरायगंज पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि, अब ऊपर वाले का भी आशीर्वाद मिलने लगा है। बारिश होना शुभ संकेत है। 2020 में अरविंद सहनी जीत गए थे, बेईमानी से हरा दिया गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

सरायरंजन की जनता से ये कहने आया हूं कि, 'तेजस्वी यादव को आपलोग एक मौका दीजिए, ऐसा होगा तो नौकरी पक्का होगा, आपकी उम्मीदों को छक्का लगेगा।

यहां के सांसद, विधायक एनडीए का, सरकार एनडीए की लेकिन सरायरंजन की जनता की बेरोजगारी खत्म नहीं हुई। कोई यूनिवर्सिटी, स्कूल, अस्पताल, इंडस्ट्री, फैक्ट्री नहीं खुला। पलायन और बेरोजगारी खत्म नहीं हुई। थाना ब्लॉक में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है।।

मेरी सरकार बनी तो हर हाथ को काम मिलेगा।अपराधियों को जेल के अंदर डाला जाएगा। तेजस्वी के स्वभाव को सब जानते हैं, अपराध कोई करे और जेल जाएगा।

जिस परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है, मेरी सरकार बनने के बाद मैं उस घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देगा।'

तेजस्वी ने कहा कि, सरकार बनने पर जिसके घर सरकारी नौकरी नहीं है, उसके घर एक शख्स को सरकारी नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी की उम्र भले कच्ची है, लेकिन इरादा पक्का है। उन्होंने कहा कि एनडीए हमारी योजनाओं का नकल करती है। 20 साल में पेंशन राशि को एक रुपए नहीं बढ़ाया, लेकिन मेरी नकल करके 400 रुपए बढ़ाकर 1100 कर दिया। मैंने 200 यूनिट बिजली फ्री करने की बात कही, तो इन्होंने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी।

मुकेश सहनी ने कहा कि, बिहार बदलाव के लिए तैयार है। बिहार में 20 साल से नीतीश सरकार चल रही है। वो अब स्वस्थ्य नहीं है। बिहार की सरकार दिल्ली से चल रही है। दिल्ली की सरकार चाहती है कि बिहार की युवा दूसरे प्रदेश में जाकर काम करें। बिहारी के लोगों को आगे बढ़ाइए, गुजराती को नहीं।

समस्तीपुर कर्पूरी जी की धरती है। कर्पूरी जी ने आखिरी सांस लालू यादव की गोद में ली। बीजेपी वाले ने कर्पूरी जी की सरकार गिरा दी थी। आज वोट के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। तेजस्वी से आपलोगों को कोई शिकायत है। अब नीतीश कुमार से बिहार नहीं चलने वाला है। अब नौजवानों का जमाना है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM