तेजप्रताप बोले – आरजेडी में लौटने से बेहतर मौत, आत्मसम्मान और सिद्धांत सर्वोपरि

तेजप्रताप यादव ने RJD में लौटने के सवाल पर कहा, 'मैं आरजेडी में वापस लौटने से बेहतर मौत पसंद करूंगा। मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं। मेरे लिए सिद्धांत और आत्मसम्मान सबसे महत्वपूर्ण हैं।

Tej Pratap

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सियासत गर्म है और इसी बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने बयान से सियासी हलचल मचा दी है। पूर्व मंत्री तेजप्रताप ने दो टूक कहा है कि मैं RJD में वापसी से बेहतर मौत को चुनूंगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उनकी राहें राष्ट्रीय जनता दल से पूरी तरह अलग हैं और वे अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के बैनर तले महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे महुआ की जनता से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। उन्होंने कहा जब मैं विधायक था तब जनता खुश थी क्योंकि उनकी समस्याएं सुनी जाती थीं। अब लोग कहते हैं कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने मौजूदा विधायक मुकेश रौशन को किसी बड़ी चुनौती के रूप में नकारते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद ही असली ताकत है।

तेजप्रताप ने अपने छोटे भाई और इंडिया ब्लॉक के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव पर अप्रत्यक्ष तंज कसा। उन्होंने कहा राजनीति में घोषणाएं बहुत होती हैं लेकिन सत्ता उसी को मिलती है जिसे जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो। हालांकि उन्होंने जोड़ा वह मेरा छोटा भाई है उस पर मेरा आशीर्वाद हमेशा रहेगा। मैं उस पर सुदर्शन चक्र नहीं चला सकता।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM