सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने थामा CPIML का दामन, दीघा से लड़ेंगी चुनाव

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने थामा CPIML का दामन, दीघा से लड़ेंगी चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जहां महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है, वहीं इस बीच भाकपा (माले) ने बड़ा राजनीतिक दांव चल दिया है। पार्टी ने पटना की चर्चित दीघा विधानसभा सीट से दिव्या गौतम को उम्मीदवार घोषित किया है। दिव्या, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिव्या गौतम की उम्मीदवारी ने दीघा सीट पर मुकाबले को काफी दिलचस्प बना दिया है। यह सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के डॉ. संजीव चौरसिया ने यहां जीत दर्ज की थी, जबकि भाकपा (माले) की शशि यादव दूसरे स्थान पर रही थीं। अब इस बार दिव्या के मैदान में उतरने से समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। जानकारी के अनुसार, वह 15 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

सीट बंटवारे पर महागठबंधन में अभी भी गतिरोध

महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। कांग्रेस और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के बीच कुछ सीटों को लेकर मतभेद जारी हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, आज शाम तक सीटों का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

दिव्या गौतम का राजनीतिक और शैक्षणिक सफर

दिव्या गौतम केवल सुशांत सिंह राजपूत की बहन के रूप में ही नहीं, बल्कि एक सक्षम युवा नेता और शिक्षाविद के रूप में भी जानी जाती हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति में कदम रखा था। वर्ष 2012 में उन्होंने AISA के बैनर तले पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के रूप में हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर रहीं।

शैक्षणिक रूप से भी दिव्या का सफर काफी प्रेरक रहा है। उन्होंने 64वीं बीपीएससी परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर आपूर्ति निरीक्षक पद हासिल किया। इसके अलावा वह यूजीसी नेट क्वालिफाइड हैं और वर्तमान में पीएचडी कर रही हैं।

CPIML की यह नई रणनीति दीघा में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर ला सकती है, क्योंकि दिव्या न केवल एक लोकप्रिय चेहरा हैं, बल्कि युवाओं और महिला मतदाताओं के बीच भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

Trending News

मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
Sep 03, 2026, 5:10:00 PM
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
Sep 03, 2026, 4:54:00 PM
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
Sep 03, 2026, 4:44:00 PM
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
Sep 03, 2026, 3:49:00 PM
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM