तेज़ आँधी ‘मोंथा’ से थमी चुनावी उड़ान: बिहार में 14 हेलीकॉप्टर नहीं भर पाए उड़ान, कई रैलियां रद्द

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अब अंतिम दौर में है। एनडीए और महागठबंधन के स्टार प्रचारकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है

Bihar Election

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अब अंतिम दौर में है। एनडीए और महागठबंधन के स्टार प्रचारकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन मोंथा तूफान से राज्य में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने प्रचार की रफ्तार पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को भी बारिश के कारण हेलीपैड खराब होने से स्टार प्रचारकों की कई चुनावी सभाएं रद्द हो गईं।

विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बुक कराए गए 16 हेलीकॉप्टर में सिर्फ दो ने ही उड़ान भरा, बाकी एयरपोर्ट के हैंगर में ही खड़े रहे। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने खगड़िया और तेज प्रताप यादव सिमरी बख्तियारपुर में सभा के लिए हेलीकॉप्टर से गए। बाकी हेलीपैड गीला होने से बाकी जगहों के लिए नेताओं की उड़ान रद्द करनी पड़ी।

राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार बारिश से सभा स्थल के समीप बने गए हेलीपैड हेलीकॉप्टर उतरने लायक नहीं था।

इसी कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी सहित कई प्रमुख नेता हेलीकॉप्टर से प्रचार करने के लिए नहीं जा सके। इसके बाद मुख्यमंत्री सहित कई नेता सड़क मार्ग से चुनाव प्रचार करने के लिए सभा स्थल पर पहुंचे

खराब मौसम रहने के कारण झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी हेलीकॉप्टर से प्रचार के लिए नहीं जा सके, जबकि मनोज तिवारी पटना एयरपोर्ट के हैंगर से प्रचार करने के लिए उड़ान भरे थे। लेकिन सभा स्थल पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो सकी। जिस कारण उन्हें पुनः पटना वापस लौटना पड़ा। दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी कई जगहों पर सभा करना था। लेकिन एक जगह ही सभा करने के बाद वापस पटना लौट आई थी।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM