कांग्रेस ऑफिस में नारेबाजी, जमीन पर बैठे पप्पू यादव, कार्यकर्ता बोले- आप ने गलत कैंडिडेट को टिकट दिलवाया

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में घमासान मच गया है। पटना स्थित कांग्रेस ऑफिस में टिकट बंटवारे से नाराज़ कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाज़ी की।

Pappu Yadav

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में घमासान मच गया है। पटना स्थित कांग्रेस ऑफिस में टिकट बंटवारे से नाराज़ कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाज़ी की। हंगामे को शांत कराने के लिए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव खुद ऑफिस पहुंचे और जमीन पर बैठकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की कोशिश की। लेकिन कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पार्टी ने गलत उम्मीदवारों को टिकट दिया, जिसकी वजह से कांग्रेस की यह स्थिति हुई।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि टिकट चयन में कई नेताओं की भूमिका संदिग्ध रही। इसी दौरान “टिकट चोर, गद्दी छोड़” और “वोट चोर, गद्दी छोड़” जैसे नारे ऑफिस परिसर में गूंजते रहे। हंगामे के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम भी पार्टी ऑफिस पहुंचे, जहाँ उनके सामने भी नाराज़गी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि जिसे भी शिकायत है, वह केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क करे।

महागठबंधन की हार में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा और पार्टी सिर्फ छह सीटें जीत सकी। इस परिणाम के बाद असंतोष और खुलकर सामने आया। नाराज़ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम में धरना-प्रदर्शन किया और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु तथा अध्यक्ष राजेश राम के इस्तीफे की मांग उठाई। कुछ कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए।

Trending News

पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
Sep 03, 2026, 1:41:00 PM
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
Sep 03, 2026, 1:30:00 PM
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
Sep 03, 2026, 1:18:00 PM
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
Sep 03, 2026, 1:09:00 PM
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
Sep 03, 2026, 12:37:00 PM
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
Sep 03, 2026, 12:16:00 PM