पूर्णिया में आज राहुल गांधी की जनसभा, कांग्रेस प्रत्याशी इरफान आलम के लिए करेंगे वोटिंग की अपील

पूर्णिया जिले के कसबा विधानसभा क्षेत्र में आज यानी गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित किया

Rahul Gandhi

पूर्णिया जिले के कसबा विधानसभा क्षेत्र में आज यानी गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभा कसबा के एम. एल. आर्य कॉलेज मैदान में आयोजित की गई, जहां भारी संख्या में लोग उमड़े। राहुल गांधी ने मंच से महागठबंधन के उम्मीदवार मो. इरफान आलम के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील की।

राहुल गांधी के साथ मंच पर महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभा के दौरान राहुल ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से त्रस्त है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर चुप है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बार विकास और एकता के लिए वोट दें।

राहुल गांधी की यह रैली कई मायनों में अहम मानी जा रही है। एक ओर वे महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कसबा के मौजूदा विधायक आफाक आलम से नाराज मतदाताओं को भी साधने की रणनीति दिखाई दी।

सभा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मैदान और आसपास के इलाकों में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। ट्रैफिक और जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी बनाए गए।

कसबा विधानसभा सीट जिले की हॉट सीट मानी जाती है। यहां लगभग 60 प्रतिशत हिंदू और 40 प्रतिशत मुस्लिम वोटर हैं। यह समीकरण किसी भी उम्मीदवार की जीत-हार तय कर सकता है। इस सीट से एनडीए के उम्मीदवार नितेश कुमार सिंह (एलजेपी आर) और महागठबंधन के मो. इरफान आलम (कांग्रेस) के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पूर्व विधायक आफाक आलम और प्रदीप दास भी चुनावी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला चतुष्कोणीय बन गया है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM