किशनगंज रैली में राहुल गांधी का हमला – मेरे हाइड्रोजन बम पर EC और मोदी चुप क्यों

किशनगंज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग पर तीखे हमले बोले

Rahul Gandhi

किशनगंज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग पर तीखे हमले बोले। राहुल ने कहा कि बीजेपी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में "वोट चोरी" कर सरकार बनाई थी, और अब वही खेल बिहार में दोहराने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने मंच से पूछा – “आपने हरियाणा वाला हाइड्रोजन बम देखा है या नहीं? मैंने इन लोगों की बोलती बंद कर दी है।” राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी और चीफ इलेक्शन कमिश्नर मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आज तक यह नहीं कहा कि “राहुल गांधी झूठ बोल रहा है, मैं वोट चोरी नहीं कर रहा।” इसका मतलब है कि हमारे आरोप सही हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि बीजेपी के नेता दो-दो राज्यों में वोट कर रहे हैं। “मोदी और अमित शाह चुनाव नहीं जीतते, बल्कि वोट चोरी करके चुनाव जीतते हैं।”

सभा में राहुल ने जनता से सवाल किया, “आपका मूड कैसा है?” उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है—एक तरफ RSS और बीजेपी, जो जाति, धर्म, भाषा और लिंग के आधार पर लोगों को बांटते हैं; और दूसरी तरफ कांग्रेस और महागठबंधन, जो देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

राहुल ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 4,000 किलोमीटर की यात्रा सिर्फ एक मकसद से की — “नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने।” उन्होंने कहा कि मोदी की राजनीति नफरत फैलाने पर टिकी है, जबकि कांग्रेस प्यार और एकता की बात करती है।

राहुल ने कहा कि मोदी की राजनीति से कुछ लोगों को फायदा होता है — वे जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाते हैं, लोगों को डराते हैं ताकि उनसे सवाल न पूछे जाएं।

उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति के असली मुद्दे रोजगार, शिक्षा और पलायन हैं। “युवा को नौकरी क्यों नहीं मिल रही? कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद क्यों हो रही हैं? बिहार का नौजवान अपने ही राज्य में मजदूर क्यों नहीं बन सकता?”

सभा के अंत में राहुल गांधी ने जनता से अपील की कि वे नफरत की राजनीति को हराकर प्यार, एकता और न्याय के रास्ते को चुनें।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM