बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत सारण के सोनपुर, परसा, अमनौर और मढ़ौरा विधानसभाओं में प्रशांत किशोर ने घूम-घूम कर किया जनसंपर्क, मढ़ौरा में हुआ भव्य स्वागत

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर के प्रचार अभियान के तहत सारण पहुंचे

Prasant kisor

सारण: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर के प्रचार अभियान के तहत सारण पहुंचे। उन्होंने आज सारण के सोनपुर, परसा, अमनौर और मढ़ौरा विधानसभाओं में भ्रमण कर जनसंपर्क किया। कई जगह स्थानीय लोगों से मिलकर उनसे जन सुराज के समर्थन की अपील की।

इस दौरान सोनपुर के बजरंग चौक, नयागांव, परसा के दरियापुर और दारोगा राय चौक, अमनौर के सोन्हो चौक और बाजार के साथ ही मढ़ौरा में लोगों ने प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत किया। मढ़ौरा बाजार में प्रशांत किशोर के स्वागत में हजारों लोग मौजूद रहे। सभी ने फूल बरसा कर और ढोल-नगाड़े बजाकर प्रशांत किशोर का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोग जन सुराज के समर्थन में लिखे नारों वाली तख्तियां लिए भी खड़े रहे।

प्रशांत किशोर ने इस क्रम में भरपूरा बाजार और डुमरी के मंदिरों में भी दर्शन भी किया। पूरे विधि-विधान से पूजा कराई गई। उन्होंने आगे दारोगा राय चौक पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय लोग, खासकर युवाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। 

वहीं प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार समृद्धि के लिए रोज ही माता से आशीर्वाद मांग रहे हैं। अब बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में फिर से ‘बिहार बदलाव यात्रा’ लेकर निकले हैं। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले तक एक बार फिर लोगों के बीच जाएंगे और तीन साल से जो कुछ समझा रहे हैं, लोगों को वो फिर से याद दिलाएंगे। वैसे जन सुराज जीतने जा रहा है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM