प्रशांत किशोर ने समाप्त किया एक दिन का मौन उपवास, स्कूल बच्चियों ने जूस पिलाकर खत्म कराया उपवास

पश्चिम चंपारण: बिहार चुनाव के परिणामों के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 20 नवंबर को पश्चिम चंपारण स्थित भितिहरवा गांधी आश्रम के एक दिन का मौन उपवास रखा।

प्रशांत किशोर की फोटो

पश्चिम चंपारण: बिहार चुनाव के परिणामों के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 20 नवंबर को पश्चिम चंपारण स्थित भितिहरवा गांधी आश्रम के एक दिन का मौन उपवास रखा। प्रशांत किशोर ने 21 नवंबर की सुबह 11:15 बजे अपना मौन उपवास समाप्त किया। उन्हें स्कूल की बच्चियों ने जूस पिलाकर उपवास समाप्त करवाया। इसके बाद प्रशांत किशोर मीडिया से मुखातिब हुए। 

प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे गांधी जी के विचारों और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर एक बार फिर व्यापक जनसंपर्क और संवाद का अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से वे बिहार के सभी 1 लाख 18 हजार वार्डों में जाकर लोगों से सीधे बातचीत करेंगे और ‘बिहार नवनिर्माण संकल्प अभियान’ के माध्यम से सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा कराएंगे। 

*PK ने चुनाव के नतीजों को बताया जनता के साथ अन्याय, बोले - सरकार ने 10-10 हजार रुपए में गरीब परिवारों का वोट खरीदा है, ये बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान के मूल भावना की अवहेलना है* 

प्रशांत किशोर ने चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की हाल के नतीजे लोकतंत्र के साथ अन्याय हैं। उनका कहना था की बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को 10-10 हजार रुपये जैसी रिश्वत देकर उनका वोट खरीदा गया, जो लोकतंत्र और बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की मूल भावना का खुला उल्लंघन है। PK ने कहा की ऐसे नतीजों को स्वीकार करना मुश्किल है और जन सुराज जनता की उम्मीदों और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से अपनी भूमिका निभाएगा।

*प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान - अगले 5 साल तक अपनी आमदनी का 90 प्रतिशत धन जन सुराज को दान करेंगे और पिछले 20 साल में हमने जो भी संपत्ति अर्जित की है, उसमें से अपना एक घर छोड़कर सबकुछ जन सुराज को दान कर देंगे*

प्रशांत किशोर ने आज एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे बिहार को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे और अपने अगले पांच वर्षों की आय का 90 प्रतिशत हिस्सा जन सुराज के कार्यों के लिए दान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 20 वर्षों में अर्जित अपनी संपत्ति में से वे केवल एक घर रखेंगे और शेष पूरी संपत्ति जन सुराज को समर्पित कर देंगे। उन्होंने कहा की जन सुराज का संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि एक नैतिक और सामाजिक आंदोलन है, और इसके प्रति उनकी प्रतिबद्धता पूर्ण है।

Trending News

पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
Sep 03, 2026, 1:41:00 PM
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
Sep 03, 2026, 1:30:00 PM
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
Sep 03, 2026, 1:18:00 PM
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
Sep 03, 2026, 1:09:00 PM
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
Sep 03, 2026, 12:37:00 PM
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
Sep 03, 2026, 12:16:00 PM