नीतीश के बिना पटना में PM मोदी का रोड शो, घर की बालकनी से लोगों ने उतारी आरती, ललन सिंह साथ

पटना में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो हो रहा है। फूलों से सजी विशेष गाड़ी पर सवार प्रधानमंत्री मोदी ने कदमकुआं के दिनकर चौक से अपने रोड शो की शुरुआत की

PM मोदी

पटना में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो हो रहा है। फूलों से सजी विशेष गाड़ी पर सवार प्रधानमंत्री मोदी ने कदमकुआं के दिनकर चौक से अपने रोड शो की शुरुआत की। करीब 2.8 किलोमीटर लंबे इस रोड शो का समापन उद्योग भवन (गांधी मैदान) तक होगा। पूरे रास्ते को भगवा रंग में रंग दिया गया है, और 10 स्वागत पॉइंट पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ प्रधानमंत्री का अभिवादन कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ रथ पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, राज्य मंत्री नितिन नवीन, दानापुर से प्रत्याशी रामकृपाल यादव और संजीव चौरसिया मौजूद हैं। इन सभी नेताओं को खुद प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक रोड शो में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी हाथ में कमल का फूल, यानी पार्टी का चुनाव चिह्न लेकर जनता का अभिवादन कर रहे हैं। कई जगह लोग अपने घरों की छतों से प्रधानमंत्री की आरती उतारते और “मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। सड़क के दोनों ओर समर्थकों की भीड़ उमड़ी है, जो प्रधानमंत्री के हर दर्शन पर उत्साह से झूम उठ रही है।

बताया जा रहा है कि इस रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री पटना के छह विधानसभा क्षेत्रों — पटना साहिब, कुम्हरार, दानापुर, दीघा, बांकीपुर और फुलवारी — के प्रत्याशियों के साथ मंच साझा करेंगे। प्रत्येक विधानसभा के उम्मीदवार रथ पर एक-एक कर प्रधानमंत्री के साथ सवार होंगे। इस रोड शो के जरिए भाजपा पटना की 14 विधानसभा सीटों को साधने की रणनीति में जुटी है।

रोड शो के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे और फिर राजभवन पहुंचकर NDA नेताओं के साथ डिनर करेंगे। पटना का यह रोड शो बीजेपी के चुनाव अभियान की एक बड़ी झलक पेश कर रहा है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM