मतदान के दिन भी चुनावी मैदान में मोदी: 6 नवम्बर को बिहार के कई जिलों में रैलियाँ

बिहार में फिर एकबार एनडीए सरकार के मिशन पर पीएम नरेंद्र मोदी धुआंधार रैलियां कर रहे हैं। पहले चरण के चुनाव के दिन भी पीएम वोट मांगेंगे

PM Modi

बिहार में फिर एकबार एनडीए सरकार के मिशन पर पीएम नरेंद्र मोदी धुआंधार रैलियां कर रहे हैं। पहले चरण के चुनाव के दिन भी पीएम वोट मांगेंगे। 6 नवम्बर को प्रधानमंत्री भागलपुर और अररिया में चुनावी जनसभाओं में हुंकार भरेंगे। इससे पहले नवादा, पटना, कटिहार, सहरसा में भी पीएम के प्रोग्राम होने वाले हैं। नरेंद्र मोदी ने 24 अक्टूबर को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की धरती समस्तीपुर से मिशन बिहार का आगाज किया था

बिहार बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री छह नवम्बर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। उस दिन विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होने वाली है। पीएम दूसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। अब तक की जानकारी के अनुसार पीएम भागलपुर और अररिया की रैलियों में शामिल होंगे और एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में पीएम रैली को संबोधित करेंगे जिसमें करीब 5 लाख लोगों के आने की संभावना है।

इससे पहले 2 नवम्बर (कल रविवार) को पटना में पीएम का रोड शो होने वाला है। उसी दिन नवादा में पीएम की रैली भी है। शाम पांच बजे से राजधानी में रोड शो होगा। इसे लेकर पटना की सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है। उनकी सुरक्षा में दो हजार से अधिक बलों और पुलिस पदाधिकारियों की टीम तैनात रहेगी। बड़े पैमाने पर ट्रैफिक रूट में डायवर्सन भी किया गया है। पीएम के रोड शो को लेकर कदमकुआं से दरियापुर की ओर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा।

पीएम के रोड शो को लेकर कदमकुआं से दरियापुर की ओर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। जानकारी के मुताबिक पटना में पीएम मोदी का रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू होगा और कदमकुआं, बारीपथ, बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन तक पहुंचेगा। रूट क्लियर रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जा रहा है।

तीन नवम्बर को भी पीएम बिहार में ही रहेंगे। वे कटिहार और सहरसा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। कटिहार से पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद मैदान में हैं। इससे पहले 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर और छपरा में आयोजित रैलियों में पीएम मोदी ने राजद, कांग्रेस के कुशासन पर जोरदार हमला बोला।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM