जेल में बंद रीतलाल के लिए सड़क पर उतरे लालू: JCB से बरसे फूल, भीड़ बोली – “ये लालू की आशिकी है”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

रीतलाल यादव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी पहली बार चुनाव प्रचार के मैदान में उतरे।

लालू यादव ने दानापुर से राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव के समर्थन में एक भव्य रोड शो की शुरुआत की। रोड शो दीघा से शुरू होकर खगौल तक जाएगा — करीब 15 किलोमीटर लंबा यह सफर राजनीतिक जोश और जनसमर्थन का प्रदर्शन बन गया है। जगह-जगह लोगों ने लालू यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। फूलों की बारिश के लिए JCB मशीनों का इस्तेमाल किया गया, और पूरा इलाका ‘लालू जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

गौरतलब है कि जिन रीतलाल यादव के लिए लालू प्रचार कर रहे हैं, वे फिलहाल जेल में बंद हैं। बावजूद इसके, उनके समर्थन में भीड़ उमड़ पड़ी है। लालू यादव के साथ उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी मौजूद हैं। रोड शो के दौरान मीसा भारती ने कहा कि यह जनता का उत्साह बताता है कि लोग परिवर्तन चाहते हैं और लालू यादव की लोकप्रियता आज भी बरकरार है।

लालू यादव के रोड शो में शामिल एक कार्यकर्ता ने कहा — “ये भीड़ परिवर्तन की निशानी है। आज भी लोग लालू यादव के प्यार में पागल हैं, उनकी राजनीति में एक अलग तरह की आशिकी है।”

दानापुर का यह रोड शो न सिर्फ राजद के लिए बल्कि पूरे बिहार की राजनीति के लिए भी अहम माना जा रहा है। लंबे समय बाद मैदान में उतरे लालू यादव का यह अभियान राजद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला साबित हो रहा है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM