जानिए कौन थे दुलारचंद यादव, जिनकी हत्या से दहला बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा विधानसभा क्षेत्र के घोसवरी इलाके में गुरुवार को दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है

जानिए कौन थे दुलारचंद यादव, जिनकी हत्या से दहला बिहार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 30, 2025, 8:36:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा विधानसभा क्षेत्र के घोसवरी इलाके में गुरुवार को दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस चौंकाने वाली घटना ने मोकामा के राजनीतिक माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया है. अब स्थानीय प्रशसन और चुनाव आयोग के सामने क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है.

दुलारचंद यादव की गिनती मोकामा-टाल क्षेत्र के उन गिने-चुने लोगों में होती थी जिनकी क्षेत्रीय राजनीति पर गहरी पकड़ थी. उन्हें एक समय लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेताओं में शामिल किया जाता था. हालांकि, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उन्होंने अपनी दिशा बदल ली थी और जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी उर्फ़ लल्लू मुखिया का खुलकर समर्थन कर रहे थे. क्षेत्र के सामाजिक-जातीय समीकरणों को समझने के लिए उनकी सलाह हमेशा से महत्वपूर्ण रही थी.

दुलारचंद यादव चुनावी प्रचार में बेहद सक्रिय थे. उनका मुख्य निशाना NDA उम्मीदवार और चर्चित बाहुबली अनंत सिंह थे जिनके विरुद्ध वह सार्वजनिक रूप से बयानबाजी और टिप्पणियां कर रहे थे. अपनी राजनीतिक सक्रियता दर्शाते हुए उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था.

अपनी बोलने की कला और क्षेत्रीय प्रभाव के कारण उन्हें ‘टाल का बादशाह’ भी कहा जाता था. उनके तीखे राजनीतिक बयान, खासकर भाजपा नेतृत्व पर 2022 के दौरान की गई टिप्पणियाँ, उनकी निर्भीक शैली को दर्शाती हैं.

दुलारचंद यादव के राजनीतिक प्रभाव के पीछे एक विवादित इतिहास भी रहा है. मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि 2019 में उन्हें पटना ग्रामीण इलाके में पुलिस द्वारा ‘कुख्यात गैंगस्टर’ बताकर गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा, 2002 की रिपोर्टें उन्हें घोसबरी के आपराधिक-सामाजिक हिंसा नेटवर्क से जोड़ती हैं.

Trending News

एक्शन में पटना पुलिस, कई होटलों में ताबडतोड छापेमारी
एक्शन में पटना पुलिस, कई होटलों में ताबडतोड छापेमारी
Jul 15, 2026, 9:22:00 AM
अफीम की खेप ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
अफीम की खेप ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
Jul 15, 2026, 7:19:00 AM
भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर, दो हिरासत में
भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर, दो हिरासत में
Jul 15, 2026, 7:11:00 AM
भूमि विवाद ने लिया खूनी रंग, छह लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन
भूमि विवाद ने लिया खूनी रंग, छह लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन
Jul 15, 2026, 6:58:00 AM
उत्तर प्रदेश में बोले मुकेश सहनी, आरक्षण नहीं तो वोट नहीं
उत्तर प्रदेश में बोले मुकेश सहनी, आरक्षण नहीं तो वोट नहीं
Jul 14, 2026, 7:58:00 PM
सहरसा एसपी का बडा कदम, एक साथ 107 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
सहरसा एसपी का बडा कदम, एक साथ 107 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
Jul 14, 2026, 7:51:00 PM
जीआरपी व आरपीएफ की बड़ी उपलब्धि,15 किलो गांजा के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
जीआरपी व आरपीएफ की बड़ी उपलब्धि,15 किलो गांजा के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
Jul 14, 2026, 7:44:00 PM
होनहारों के लिए बडी पहल, IIT चेन्नई और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच होगा समझौता
होनहारों के लिए बडी पहल, IIT चेन्नई और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच होगा समझौता
Jul 14, 2026, 7:37:00 PM
सोना सोबरन योजना के तहत बांटी गयी धोती, साड़ी और लुंगी, लाभार्थियों में हर्ष
सोना सोबरन योजना के तहत बांटी गयी धोती, साड़ी और लुंगी, लाभार्थियों में हर्ष
Jul 14, 2026, 7:22:00 PM
गरीबों तक पहुंचा सरकार का तोहफा, नावाडीह में बांटी गई धोती-साड़ी और लुंगी
गरीबों तक पहुंचा सरकार का तोहफा, नावाडीह में बांटी गई धोती-साड़ी और लुंगी
Jul 14, 2026, 7:21:00 PM