JMM नहीं लड़ पायेगी बिहार चुनाव, राजद-कांग्रेस को बताया धूर्त और धोखेबाज़

JMM नहीं लड़ पायेगी बिहार चुनाव, राजद-कांग्रेस को बताया धूर्त और धोखेबाज़

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के नामांकन की अंतिम तारीख बीत जाने के बावजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अपने किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था, लेकिन झारखंड की प्रमुख सत्ताधारी पार्टी की ओर से कोई सूची जारी नहीं की गई। इससे यह स्पष्ट हो गया कि जेएमएम इस बार बिहार चुनावी मैदान में नहीं उतरेगा।

हालांकि, इससे पहले 18 अक्टूबर को पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमुई, चकाई, धमदाहा, मनिहारी, पीरपैंती और कटोरिया — कुल छह सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी। लेकिन नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक पार्टी की ओर से किसी उम्मीदवार का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरजेडी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बार-बार के "धोखे" को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने याद दिलाया था कि 2019 में आरजेडी के सिर्फ एक विधायक होने के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके विधायक सत्यानंद भोक्ता को कैबिनेट में शामिल किया और मंच पर सम्मान दिया था। 2024 में भी आरजेडी और कांग्रेस के विधायकों को सरकार में प्रतिनिधित्व मिला। इसके बावजूद गठबंधन में जेएमएम की उपेक्षा जारी रही।

भट्टाचार्य ने साफ कहा था कि अब पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेगी और बिहार चुनाव के बाद झारखंड में गठबंधन की समीक्षा की जाएगी।

दरअसल, हेमंत सोरेन की योजना थी कि जेएमएम 2025 के झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले अन्य राज्यों में भी अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराए। पार्टी के राष्ट्रीय महाधिवेशन में इसे राष्ट्रीय पार्टी के रूप में विस्तार देने का संकल्प लिया गया था। इसी क्रम में हेमंत सोरेन पटना में राहुल गांधी की “वोटर अधिकार यात्रा” के समापन समारोह में शामिल हुए और लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव से भी मिले। उस समय यह माना जा रहा था कि महागठबंधन की ओर से जेएमएम को कुछ सीटें मिलेंगी।

लेकिन महागठबंधन की किसी बैठक में जेएमएम को आमंत्रित नहीं किया गया। इसके बाद 7 अक्टूबर को हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और महासचिव विनोद पांडे पटना गए और 12 सीटों पर दावेदारी की, पर आरजेडी और कांग्रेस की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिली। पहले चरण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जेएमएम ने छह सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की, मगर नामांकन के दिन तक सूची जारी नहीं की।

पार्टी की इस चुप्पी ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या जेएमएम गठबंधन से दूरी बना रहा है या यह एक सोची-समझी रणनीति है? फिलहाल पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है, लेकिन इसके मौन ने निश्चित रूप से राज्य की राजनीति में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM