मोकामा में जन सुराज समर्थक की हत्या पर बोली जेडीयू, अपराधी चाहे कोई भी हो, गुनाह करने वाले पर कार्रवाई होगी

बिहार के मोकामा में गुरुवार को चुनावी रंजिश में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद से मोकामा का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

मोकामा में जन सुराज समर्थक की हत्या पर बोली जेडीयू, अपराधी चाहे कोई भी हो, गुनाह करने वाले पर कार्रवाई होगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 30, 2025, 7:32:00 PM

बिहार के मोकामा में गुरुवार को चुनावी रंजिश में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद से मोकामा का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मृतक के समर्थकों ने इस घटना के पीछे एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों का हाथ बताया है। वहीं, अनंत सिंह ने इस पूरे मामले को साजिश करार देते हुए कहा है कि “यह सूरजभान सिंह की चाल है, जो राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह का माहौल बना रहे हैं।”

घटना पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार का भी बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “मोकामा की यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। अपराधी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

नीरज कुमार ने इस मौके पर गया जिले के टिकारी की घटना का भी जिक्र किया, जहाँ जीतन राम मांझी के प्रत्याशी अनिल कुमार पर हाल ही में हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि “पहले चरण का चुनाव नजदीक है, और कुछ असामाजिक तत्व लोकतंत्र के इस पर्व को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन पूरी तरह सजग है।”

जेडीयू प्रवक्ता ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि “लोकतंत्र में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन वैमनस्य और हिंसा का कोई स्थान नहीं है। जनता अपने मत का प्रयोग नीतियों के आधार पर करे, न कि नफरत या प्रतिशोध के आधार पर।”

उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच करेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नीरज कुमार ने कहा — “गुनाह करने वाला चाहे कोई भी हो, कार्रवाई तय है।”

Trending News

अफीम की खेप ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
अफीम की खेप ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
Jul 15, 2026, 7:19:00 AM
भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर, दो हिरासत में
भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर, दो हिरासत में
Jul 15, 2026, 7:11:00 AM
भूमि विवाद ने लिया खूनी रंग, छह लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन
भूमि विवाद ने लिया खूनी रंग, छह लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन
Jul 15, 2026, 6:58:00 AM
उत्तर प्रदेश में बोले मुकेश सहनी, आरक्षण नहीं तो वोट नहीं
उत्तर प्रदेश में बोले मुकेश सहनी, आरक्षण नहीं तो वोट नहीं
Jul 14, 2026, 7:58:00 PM
सहरसा एसपी का बडा कदम, एक साथ 107 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
सहरसा एसपी का बडा कदम, एक साथ 107 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
Jul 14, 2026, 7:51:00 PM
जीआरपी व आरपीएफ की बड़ी उपलब्धि,15 किलो गांजा के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
जीआरपी व आरपीएफ की बड़ी उपलब्धि,15 किलो गांजा के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
Jul 14, 2026, 7:44:00 PM
होनहारों के लिए बडी पहल, IIT चेन्नई और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच होगा समझौता
होनहारों के लिए बडी पहल, IIT चेन्नई और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच होगा समझौता
Jul 14, 2026, 7:37:00 PM
सोना सोबरन योजना के तहत बांटी गयी धोती, साड़ी और लुंगी, लाभार्थियों में हर्ष
सोना सोबरन योजना के तहत बांटी गयी धोती, साड़ी और लुंगी, लाभार्थियों में हर्ष
Jul 14, 2026, 7:22:00 PM
गरीबों तक पहुंचा सरकार का तोहफा, नावाडीह में बांटी गई धोती-साड़ी और लुंगी
गरीबों तक पहुंचा सरकार का तोहफा, नावाडीह में बांटी गई धोती-साड़ी और लुंगी
Jul 14, 2026, 7:21:00 PM
अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी की मांग को लेकर हुई थी बंटी की हत्या: पटना पुलिस
अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी की मांग को लेकर हुई थी बंटी की हत्या: पटना पुलिस
Jul 14, 2026, 7:15:00 PM