लालू यादव के करीबी की धमकी पर भड़की JDU, नीरज कुमार बोले– अगर कोई गुंडागर्दी करेगा तो इसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

विधानसभा चुनाव के नतीजो से पहले बिहार की राजनीत गरमा गई है। लालू प्रसाद यादव के करीबी आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने चेतावनी दे दी है कि अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई तो बिहार का हाल नेपाल और बांग्लादेश जैसा हो जाएगा

Neeraj kumar

विधानसभा चुनाव के नतीजो से पहले बिहार की राजनीत गरमा गई है। लालू प्रसाद यादव के करीबी आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने चेतावनी दे दी है कि अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई तो बिहार का हाल नेपाल और बांग्लादेश जैसा हो जाएगा। आरजेडी एमएलसी की धमकी पर सत्ताधारी जेडीयू और बीजेपी गरम हो गए हैं और कहा है कि बिहार में कानून का राज है और किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।

बिहार चुनाव 2025 के नतीजे सामने आने से पहले राजद नेता सुनील कुमार सिंह का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई तो आरजेडी के कार्यकर्ता बिहार में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बना देंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसी स्थिति हो जाएगी, जिसे संभालना मुश्किल होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर चुनाव परिणामों में किसी तरह की धांधली की गई तो राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतर जाएंगे

आरजेडी एमएलसी के बयान पर जेडीयू भड़क गई है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि चुनाव के नतीजे आने से पहले ही राष्ट्रीय जनता दल की यह आपराधिक मनोवृति कैसे उभरकर सामने आ गई। उन्होंने कहा कि आरजेडी की तरफ से जो भी आरोप लगाए गए उसके साक्ष्य हमारे पास मौजूद हैं। नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में अमन का राज है लेकिन अगर कोई गुंडागर्दी करेगा तो इसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी ने अगर समाज में सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे माकूल जवाब दिया जाएगा। खिसीयानी बिल्ली खंभा नोचे? अगर दागी नेतृत्व रहेगा तो बिहार की जनता अपने चेहरे पर राजनीति का दाग नहीं लेना चाहती है। बिहार लोकतंत्र की जननी है, कौन माई का लाल पैदा लिया है इस बिहार में जो नीतीश कुमार की सरकार में कानून को अगर कोई हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो चुनाव आयोग ने तो मुकम्मल व्यवस्था की ही है, सरकार भी माकूल जवाब देगी।

बीजेपी ने भी आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और स्पष्ट कहा है कि बिहार में अब जंगलराज नहीं है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि जिस तरह से आरजेडी के लोग इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, यह जनता और मतदाता का अपमान करने के समान है। जनता और मतदाता जिसको मेनडेट दे सरकार उसी की बनेगी। जनता ने एनडीए को अपना मेनडेट दे दिया है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM