मोकामा में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह धड़ाम से गिरे, जनसभा में अफरा-तफरी

मोकामा विधानसभा चुनाव में बाहुबली नेता अनंत सिंह का मंच भाषण के दौरान टूट गया। यह घटना शनिवार को उनके जनसंपर्क अभियान के दौरान हुई, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बच गए

Anant singh

मोकामा विधानसभा चुनाव में बाहुबली नेता अनंत सिंह का मंच भाषण के दौरान टूट गया। यह घटना शनिवार को उनके जनसंपर्क अभियान के दौरान हुई, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। मंच टूटने का वीडियो सामने आया है।

घटना मोकामा के पूर्वी इलाके के रामपुर-डुमरा गांव में हुई, जहां अनंत सिंह नौरंगा जलालपुर और मालपुर में भी जनसंपर्क कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मोकामा विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी इलाके डुमरा गांव में रविवार को अनंत सिंह के समर्थन में एक विशाल जनसभा आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद थे। मंच को विशेष रूप से इस कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया था, लेकिन जैसे ही अनंत सिंह मंच पर पहुंचे, उनका स्वागत करने के लिए भारी संख्या में समर्थक भी मंच पर चढ़ गए। मंच पर अचानक बढ़े भार के कारण उसका एक हिस्सा धराशायी हो गया।

अनंत सिंह सहित मंच पर मौजूद कई लोग मंच टूटने के साथ ही गिट्टी और मिट्टी पर गिर पड़े। समर्थक तुरंत उन्हें संभालने के लिए आगे बढ़े। कुछ ही सेकंड में मंच के आस-पास अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कुछ ही देर बाद अनंत सिंह को उनके सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना के बाद भी समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ। जैसे ही अनंत सिंह को संभाला गया, चारों ओर से “अनंत सिंह जिंदाबाद” के नारे गूंज उठे। समर्थकों ने अपने नेता के प्रति निष्ठा और समर्थन का खुला प्रदर्शन किया। वहीं, अनंत सिंह ने खुद भी मुस्कुराते हुए समर्थकों को शांत रहने की अपील की और कहा कि “थोड़ा संभल कर, कोई बात नहीं, सब ठीक है।”

हालांकि, अनंत सिंह के करीबी सूत्रों ने कहा कि यह एक दुर्घटना मात्र थी और इसमें किसी की गलती नहीं बताई जा सकती। उनका कहना है कि “लोगों का जोश इतना ज्यादा था कि सभी मंच पर चढ़ गए, और यही वजह रही कि मंच दबाव नहीं झेल सका।”

घटना के बाद अनंत सिंह ने समर्थकों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और प्रचार अभियान को जारी रखें। उन्होंने कहा, “मंच टूटा तो क्या हुआ, हमारा हौसला नहीं टूटा। मोकामा की जनता मेरे साथ है।” उनके इस बयान के बाद समर्थकों में एक बार फिर जोश देखने को मिला।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM