सीट शेयरिंग के बाद भी NDA में तकरारः चिराग की सीट सोनबरसा पर JDU ने उतारा उम्मीदवार, रत्नेश सदा को मिला सिंबल

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के खाते में गई सोनबरसा सीट को लेकर अब जेडीयू और एलजेपीआर में टकराव खुलकर सामने आ गया है। जेडीयू ने इस सीट से रत्नेश सदा को उम्मीदवार बना दिया है और उन्हें पार्टी का सिंबल भी दे दिया गया है।

Nitish Kumar

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग के बाद भी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के खाते में गई सोनबरसा सीट को लेकर अब जेडीयू और एलजेपीआर में टकराव खुलकर सामने आ गया है। जेडीयू ने इस सीट से रत्नेश सदा को उम्मीदवार बना दिया है और उन्हें पार्टी का सिंबल भी दे दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, राजगीर सीट भी एलजेपीआर को दिए जाने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री संजय झा को फटकार लगाई है। इसके बाद संजय झा सीएम हाउस से बाहर निकल गए। अंदरखाने की खबर है कि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी असंतुष्ट हैं और इसी नाराजगी के कारण दोनों एनडीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए।

उधर, जेडीयू ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने अपने 7 उम्मीदवारों की लिस्ट लगभग फाइनल कर ली है, जिसमें रत्नेश सदा को भी टिकट दिया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

इसी बीच, मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह के मैदान में उतरने की चर्चा ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। अनंत सिंह 14 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM