कांग्रेस की दूसरी सूची जारी: 5 नाम शामिल, 2 मुस्लिम उम्मीदवारों को मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर शाम को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में पार्टी ने 5 नेताओं को टिकट दिया है.

Rahul Gandhi

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर शाम को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में पार्टी ने 5 नेताओं को टिकट दिया है. टिकट पाने वालों में शाश्वत केदार पांडे, मोहम्मद कमरुल होदा, मोहम्मद इरफान आलम, जितेंद्र यादव और मोहन श्रीवास्तव का नाम शामिल है. बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था.

इससे पहले गुरुवार की रात कांग्रेस ने 48 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। उम्मीदवारों में 10 ओबीसी, 9 दलित, 8 भूमिहार, 6 ब्राह्मण, 5 राजपूत, 4 यादव, 4 मुस्लिम, तथा 1-1 आदिवासी और ईबीसी शामिल हैं। आज कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है।

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर जिस तरह की भागदौड़ दिखी और पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का सिलसिला चलता रहा. इसका नतीजा ये रहा कि पार्टी पहले चरण के वोटिंग के नामांकन के आखिरी दिन तक अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान करती रही. अब तक कांग्रेस की तरफ से जारी किए गए दोनों लिस्ट को मिला दे तो कांग्रेस ने 53 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है.

2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राष्ट्रीय जनता दल ने 70 सीटें दी थी. हालांकि पार्टी महज 19 सीटें ही जीत पाई थी. इस कारण से महागठबंधन के बहुत सारे नेताओं ने दावा किया था कि कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने की वजह से महागठबंधन की सरकार नहीं बन पाई थी. इस वजह से राजद इस बार कांग्रेस को ज्यादा सीटें नहीं देना चाहती है. हालांकि 53 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर पार्टी 70 नंबर की सीटों के आस पास पहुंचती हुई दिख रही है.

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM