CM का वीडियो मैसेज-हमने परिवार के लिए कुछ नहीं किया, हमें एक और मौका दें

बिहार चुनाव में प्रचार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी किया और राज्य की जनता से सीधे संवाद किया.

Nitish Kumar

बिहार चुनाव में प्रचार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी किया और राज्य की जनता से सीधे संवाद किया. उन्होंने 2005 से अब तक के अपने कार्यकाल का उल्लेख किया और दावा किया कि बिहार को उन्होंने पिछड़ेपन और खराब कानून-व्यवस्था से निकालकर विकास के रास्ते पर खड़ा किया है. साथ ही उन्होंने जनता से NDA उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश में अपने कार्यकाल और विकास कार्यों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि साल 2005 से लगातार जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया है और यह विश्वास आगे भी कायम रहना चाहिए. उन्होंने कहा, जिस स्थिति में बिहार हम लोगों को मिला था, उस समय बिहारी कहलाना अपमान का विषय था, लेकिन हमने पूरी ईमानदारी और मेहनत से दिन-रात काम करके आपकी सेवा की है.

नीतीश कुमार ने कहा कि जब उन्होंने सत्ता संभाली, तब राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी. उन्होंने कहा कि शासन की पहली प्राथमिकता इसे ठीक करना थी. साथ ही उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, जल, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में सुधारों को अपनी सरकार की उपलब्धि बताया.

नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया है. उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, अपर कास्ट, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और महादलित- सभी के लिए योजनाएं लाई गईं. उन्होंने दावा किया कि हमने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया. बिहार का विकास ही हमारा लक्ष्य रहा.

नीतीश कुमार का कहना था कि अब बिहार की छवि बदल चुकी है. उन्होंने कहा कि अब बिहारी कहलाना अपमान की नहीं, बल्कि सम्मान की बात है.

नीतीश कुमार ने जनता से अपील की कि वे इस बार भी NDA को समर्थन दें. उन्होंने कहा कि एक बार और मौका मिलने पर राज्य को देश के टॉप राज्यों में शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा, आप 6 नवंबर और 11 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट करें और NDA उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं.

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM