आज बोरिंग रोड बंद, कई रास्तों के रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट

पटना के AN कॉलेज में आज मतगणना होनी है। राजधानी के 14 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी

Boring Road

पटना के AN कॉलेज में आज मतगणना होनी है। राजधानी के 14 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसे लेकर रूट को डायवर्ट कर दिया गया है।

हालांकि इस दौरान इमरजेंसी गाड़ियां जा सकती हैं। एम्बुलेंस, अग्निशमन और न्यायिक कार्य से जुड़ी गाड़ी जा सकती है। सुबह 5 बजे से ही ट्रैफिक रूट डायवर्ट रहेगा।

मतगणना के दौरान एएन कॉलेज के आसपास के सभी रूट बंद रहेंगे। पाटलिपुत्र, राजापुर पुल, शिवपुरी समेत कई जगहों से बोरिंग रोड के लिए गाड़ियां नहीं चलेंगी।

स्ट्रॉन्ग रूम में तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था (थ्री-टियर सिक्योरिटी) लागू की गई है। इसमें पहला स्तर सीएपीएफ के नियंत्रण में, सीआईएसएफ की 1 प्लाटून और सीआरपीएफ की 2 प्लाटून तैनात हैं।

वहीं, दूसरा स्तर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) की 1 कंपनी। तीसरा स्तर जिला सशस्त्र पुलिस (DAP) के 12 सेक्शन हैं। इसके अलावा 3 एएसपी/डीएसपी, 13 पुलिस पदाधिकारी और 12 मजिस्ट्रेट 24 घंटे निगरानी में हैं।

सीसीटीवी कैमरों से हर पल निगरानी की जा रही है और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है।

बोरिंग रोड चौराहा से एएन कॉलेज ।

मोहिनी मोड से सहदेव महतो मार्ग।

बोरिंग रोड पानी टंकी मोड़ से एएन कॉलेज ।

शिवपुरी रेलवे क्रॉसिंग से एएन कॉलेज (दुर्गा मंदिर) मोड़ तक गाड़ियां नहीं चलेंगी।

कॉमर्शियल गाड़ियां यहां नहीं जाएंगी

राजापुर पुल से हड़ताली चौक, बोरिंग रोड क्रॉसिंग तक वाहन नहीं चलेंगे।

पाटलिपुत्रा गोलंबर से पानी टंकी और एएन कॉलेजकी ओर वाहन नहीं जाएंगे।

Trending News

बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
Sep 03, 2026, 5:10:00 PM
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
Sep 03, 2026, 4:54:00 PM