मोकामा में अनंत सिंह तो तरारी से विशाल प्रशांत आगे, 15 बाहुबलियों का फैसला आज

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे और सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती पोस्टल बैलेट गिनती में मोकामा से अनंत सिंह और तरारी से विशाल प्रशांत बढ़त बनाए हुए हैं।

Anant singh

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे और सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती पोस्टल बैलेट गिनती में मोकामा से अनंत सिंह और तरारी से विशाल प्रशांत बढ़त बनाए हुए हैं। मोकामा में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, जहां अनंत सिंह का सीधा मुकाबला सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी से है। दोनों ही उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट काउंटिंग सेंटर पर मौजूद हैं और पूरी प्रक्रिया पर नज़र रखे हुए हैं।

उधर, मोकामा में दोनों घरों पर जीत की तैयारी भी दिखाई दे रही है। अनंत सिंह के समर्थकों ने जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं, जिन पर लिखा है— “जेल का ताला टूटेगा, मेरा शेर छूटेगा।” इससे इलाके में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है।

बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 15 सीटों पर इस बार बाहुबली या उनके परिवार के सदस्य चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 8 उम्मीदवार NDA से ताल ठोक रहे हैं, जबकि 7 महागठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

इन सीटों पर दांव बड़े राजनीतिक घरानों का है—दानापुर में रीतलाल यादव, ब्रह्मपुर में हुलास पांडे, रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब, वारिसलीगंज में अशोक महतो की पत्नी अनीता महतो, और लालगंज में मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला मैदान में हैं।

मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, राज्य की कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर संघर्ष और तेज हो रहा है। सभी की निगाहें अब दोपहर तक आने वाले निर्णायक रुझानों और अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो बिहार की अगली राजनीतिक दिशा तय करने वाले हैं।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM