एनडीए में सीट बंटवारा होते ही अमित शाह का बिहार दौरा फिक्स, 16-18 अक्टूबर तक रहेंगे

सीट बंटवारे के बाद अब प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होना बाकी है। जिसके बाद 15 से 18 अक्टूबर के बीच नामांकन होंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी तीन दिन के बिहार दौरे पर रहेंगे। 16 से 18 अक्टूबर तक शाह का बिहार दौरा प्रस्तावित है।

अमित शाह

बिहार चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर हैं। बात अगर एनडीए की करें तो, सीट बंटवारे के बाद अब प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होना बाकी है। जिसके बाद 15 से 18 अक्टूबर के बीच नामांकन होंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी तीन दिन के बिहार दौरे पर रहेंगे। 16 से 18 अक्टूबर तक शाह का बिहार दौरा प्रस्तावित है। 

इसकी जानकारी बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। उन्होने बताया कि 15 से 18 अक्टूबर तक एनडीए के सभी प्रत्याशियों का नामांकन होगा। इस दौरान केंद्र की एनडीए सरकार के मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, समेत एनडीए के वरिष्ठ नेता भी नामांकन कार्यक्रमों में शामिल होंगे

अमित शाह तीन दिन के दौरे के बीच एनडीए की चुनावी तैयारियों को धार देंगे। साथ ही भाजपा की चुनावी रणनीति को और पुख्ता करेंगे। बताया जा रहा है कि शाह कई चुनावी रैलियां भी कर सकते हैं। इससे पहले सितंबर महीने में शाह दो बार बिहार के दौरे पर आए थे। उन्होने कई रैलियों को संबोधित किया था। अब एक बार फिर वे तीन दिन के बिहार दौरे पर आ रहे हैं।

जायसवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी कई रैलियां प्रस्तावित हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी बिहार में चुनावी रैलियां करेंगे।

आपको बता दें एनडीए में सीट बंटवारा हो चुका है। पहली बार बिहार में नीतीश कुमार की जेडीयू बीजेपी के साथ बराबर सीटों पर लड़ रही है। दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा चिराग पासवान की लोजपा-आर को 29, जीतनराम मांझी की हम को 6 और उपेंद्र कुशवाह की रालोमो को भी 6 सीटें मिली हैं।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM