22 हजार सरकारी शिक्षकों को नए साल से पहले मिलेगी मनचाही पोस्टिंग, नीतीश सरकार ने जारी किया गाइडलाइन

बिहार में नीतीश कुमार सरकार के शपथ ग्रहण के बाद सभी विभागों के कार्य में तेजी आ गई है। नई सरकार आने के 24 घंटे बाद ही शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 22 हजार 732 शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है।

Teacher

बिहार में नीतीश कुमार सरकार के शपथ ग्रहण के  बाद   सभी  विभागों के कार्य में तेजी आ गई है। नई सरकार आने के 24 घंटे  बाद  ही शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 22 हजार 732 शिक्षकों को  बड़ा तोहफा दिया है। नीतीश सरकार नए साल के आने से पहले इन सभी शिक्षकों  को उनकी   पसंद के स्कूल में पढ़ाने के  लिए पोस्टिंग देने जा रही है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ लेने के साथ ही नीतीश कुमार की सरकार ने शिक्षकों के तबादले को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के मुताबिक, शिक्षकों को नई पोस्टिंग 31 दिसंबर तक मिल जाएगी। पोस्टिंग ऑर्डर अलग-अलग चरण में जारी किए जाएंगे।

शिक्षा विभाग के अनुसार अगले महीने 16 दिसंबर से  शिक्षकों को स्कूल आवंटन शुरू कर दिया जाएगा।  वहीं वहीं, ट्रांसफर किए गए टीचर को तय समय के अंदर नई जगह पर ज्वाइन करना होगा। ट्रांसफर लेटर में ही शिक्षकों को ज्वाइनिंग डेट दे दी जाएगी।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार  शिक्षकों को नई पोस्टिंग के लिए 5 प्रखंड का ऑप्शन देना होगा। आवंटित जिले के अंदर शिक्षक अपनी पसंद के 5 प्रखंड का नाम भरेंगे। संबंधित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति शिक्षकों से मिले 5-5 प्रखंड के विकल्प के आधार पर सॉफ्टवेयर के जरिए शिक्षकों की प्रखंडवार, कक्षावार, विषयवार पोस्टिंग भरेंगे। इसके बाद प्रखंड आवंटन की कार्रवाई 10 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक की जायेगी।

शिक्षकों को उनके स्कूल का आवंटन वैकेंसी के मुताबिक होगा। शिक्षकों को श्रेणीवार कर पोस्टिंग दिए जाएंगे। प्रखंड में रिक्ति के साथ-साथ स्कूल की वैकेंसी देखी जाएगी। पोस्टिंग में अलग-अलग कोटा के शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके साथ ही अधिक उम्र वाले शिक्षकों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। बीपीएससी से अधिक प्रायोरिटी विशिष्ट शिक्षक को मिलेगा। इन दोनों से अधिक प्राथमिकता नियमित शिक्षक को मिलेगा। शिक्षकों में दिव्यांग सबसे ऊपर होंगे। दिव्यांग महिला, दिव्यांग पुरूष के बाद महिला शिक्षक को प्राथमिकता दी जाएंगी। फिर आखिरी में पुरुषों को मौका मिलेगा।

Trending News

पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
Sep 03, 2026, 1:41:00 PM
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
Sep 03, 2026, 1:30:00 PM
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
Sep 03, 2026, 1:18:00 PM
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
Sep 03, 2026, 1:09:00 PM
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
Sep 03, 2026, 12:37:00 PM
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
Sep 03, 2026, 12:16:00 PM