खान सर कोचिंग विवाद पर सरकार एक्शन में, कई कोचिंग संस्थानों पर लगेंगे ताले? तीन महीने में नई पॉलिसी, हड़कंप...

पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हमले के बाद सम्राट सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले पर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने घटना को दुखद बताते हुए जल्दी ही कड़े कदम उठाने की बात कही है।

खान सर कोचिंग विवाद पर सरकार एक्शन में, कई कोचिंग संस्थानों पर लगेंगे ताले? तीन महीने में नई पॉलिसी, हड़कंप...

पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हमले के बाद सम्राट सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले पर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने घटना को दुखद बताते हुए जल्दी ही कड़े कदम उठाने की बात कही है। शिक्षा मंत्री ने संकेत दिया कि राज्य सरकार जल्द ही कोचिंग संस्थानों के लिए नई नीति और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू करने जा रही है। आगामी तीन महीनों के भीतर नई कोचिंग नीति का मसौदा तैयार कर लिया जाएगा। 

पटना में चर्चित खान सर कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ की घटना पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कोचिंग संस्थानों की संख्या लगातार बढ़ रही है और छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के बजाय यदि संस्थानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो जाती है तो यह चिंता का विषय है।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार में कोचिंग संचालकों की मनमानी को रोकने के लिए सरकार बहुत जल्द एक नई और सख्त नीति बनाने जा रही है। इस नई नीति के तहत सभी कोचिंग संस्थानों के लिए एक ‘मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट’ (आचार संहिता) तैयार किया जाएगा। इसमें यह तय किया जाएगा कि कोचिंग को किस तरह और किन नियमों के दायरे में रहकर चलाना है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन महीनों के भीतर नई कोचिंग नीति का मसौदा तैयार कर लिया जाएगा। इस नीति का उद्देश्य कोचिंग संस्थानों के संचालन, छात्रों की सुरक्षा, संस्थानों की जवाबदेही और आपसी प्रतिस्पर्धा के लिए स्पष्ट नियम तय करना होगा। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोचिंग संचालकों, शिक्षा विशेषज्ञों, अभिभावकों, प्रशासनिक अधिकारियों और छात्रों से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। सभी पक्षों के विचारों को शामिल करने के बाद ऐसी नीति बनाई जाएगी जिससे शिक्षा का माहौल बेहतर हो और किसी भी प्रकार का विवाद या टकराव रोका जा सके। नई कोचिंग पॉलिसी लागू होने के बाद यदि किसी संस्थान की ओर से नियमों का उल्लंघन किया जाता है या प्रतिस्पर्धा की आड़ में हिंसा, मारपीट अथवा अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की जाती है तो संबंधित कोचिंग संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि शिक्षा का क्षेत्र विवाद और शक्ति प्रदर्शन का मंच न बने।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि रिजल्ट आते ही बच्चों को अपने संस्थान का छात्र बताने और उन्हें हथियाने की जो होड़ मची है, उस पर कानूनी नकेल कसी जाएगी। इस मामले की पूरी जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर ऐसी सख्त कार्रवाई होगी कि मिसाल बनेगी। उन्होंने कहा कि कई बार यह देखा गया है कि छात्र आंदोलनों के पीछे कोचिंग संचालकों की मुख्य भूमिका होती है, जो सरकार के खिलाफ छात्रों को भड़काने का काम करते हैं।  

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि स्कूल छोड़ कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार के रडार पर कई ऐसे शिक्षक भी हैं जो सरकारी स्कूलों में तो बच्चों को ठीक से नहीं पढ़ाते, लेकिन निजी कोचिंग संस्थानों में जाकर धड़ल्ले से ट्यूशन पढ़ा रहे हैं।  मिथिलेश तिवारी ने साफ लहजे में कहा कि ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर लिया गया है और उन पर भी बहुत जल्द बर्खास्तगी जैसी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मछुआटोली में प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की कोचिंग संस्थान (खान ग्लोबल स्टडीज) पर असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसक हमला किया गया।  मंगलवार देर शाम करीब 15 से 20 उपद्रवियों ने कोचिंग परिसर में जबरन घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पथराव किया। इस हमले के दौरान वहां तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ  मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर कथित पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

Trending News

पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, मारे गए 28 आतंकी!
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, मारे गए 28 आतंकी!
Sep 21, 2026, 1:39:00 PM
'अभियान बसेरा' के तहत पात्र भूमिहीन परिवार अपने अंचल कार्यालय में ही जमा करें आवेदन
'अभियान बसेरा' के तहत पात्र भूमिहीन परिवार अपने अंचल कार्यालय में ही जमा करें आवेदन
Sep 21, 2026, 1:06:00 PM
नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Sep 21, 2026, 12:58:00 PM
महज 51 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज दो जीबी डाटा, BSNL के ऑफर ने चौंकाया
महज 51 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज दो जीबी डाटा, BSNL के ऑफर ने चौंकाया
Sep 21, 2026, 12:51:00 PM
TMC का चुनाव चिन्ह फ्रीज होने पर SC पहुंचे सिब्बल, CJI बोले- 'हम करेंगे सुनवाई'
TMC का चुनाव चिन्ह फ्रीज होने पर SC पहुंचे सिब्बल, CJI बोले- 'हम करेंगे सुनवाई'
Sep 21, 2026, 12:38:00 PM
नाबालिगों से बदसलूकी का Video वायरल, प्रशासन में हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR
नाबालिगों से बदसलूकी का Video वायरल, प्रशासन में हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR
Sep 21, 2026, 12:18:00 PM
पुलिस व SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग सकुशल बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
पुलिस व SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग सकुशल बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Sep 21, 2026, 12:01:00 PM
युवक को गोली मारकर किया घायल, गांव में दहशत, PMCH रेफर
युवक को गोली मारकर किया घायल, गांव में दहशत, PMCH रेफर
Sep 21, 2026, 11:45:00 AM
कर्मा-धर्मा पर्व पर मचा हड़कंप, एक साथ बुझे छह घरों के चिराग
कर्मा-धर्मा पर्व पर मचा हड़कंप, एक साथ बुझे छह घरों के चिराग
Sep 21, 2026, 11:40:00 AM
बिहटा स्टेशन के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल
बिहटा स्टेशन के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल
Sep 21, 2026, 11:29:00 AM