ICSE-ISC 2026 में झारखंड का दबदबा कायम, 99% से अधिक परिणाम के साथ छात्रों ने रचा नया कीर्तिमान

ICSE-ISC 2026 में झारखंड का दबदबा कायम, 99% से अधिक परिणाम के साथ छात्रों ने रचा नया कीर्तिमान

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) के तहत आयोजित वर्ष 2026 की ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) परीक्षाओं में झारखंड के विद्यार्थियों ने एक बार फिर प्रभावशाली प्रदर्शन दर्ज किया है। राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शामिल हुए छात्रों ने शानदार परिणाम देकर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान किया है।

इस वर्ष ICSE परीक्षा में झारखंड से कुल 16,693 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 8,696 लड़के और 7,997 लड़कियां थीं। इनमें से 99.02 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। वहीं ISC परीक्षा में 4,858 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 2,333 छात्र और 2,525 छात्राएं शामिल थीं। इस परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 99.14 रहा, जो राज्य के लगातार बेहतर होते शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है।

शहरी क्षेत्रों में CISCE स्कूलों की मजबूत पकड़
झारखंड में CISCE बोर्ड के स्कूलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, खासकर रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों में इनकी उपस्थिति अधिक है। अकेले रांची जिले में 20 से अधिक स्कूल इस बोर्ड से जुड़े हैं। राज्यभर में कुल संख्या लगभग 100 से 150 के बीच मानी जाती है। बिशप वेस्टकोट, लोयोला, सेंट जेवियर, लोरेटो और बिशप स्कॉट जैसे संस्थान हर साल उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रसिद्ध हैं।

परीक्षा परिणामों में इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। ICSE में लड़कियों का सफलता प्रतिशत 99.17 रहा, जबकि लड़कों का 98.88 प्रतिशत रहा। ISC में भी छात्राओं ने 99.33 प्रतिशत के साथ लड़कों (98.93 प्रतिशत) से आगे रहते हुए अपनी बढ़त कायम रखी।

वहीं इस वर्ष ICSE परीक्षा में 145 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि ISC में 61 स्कूल शामिल रहे। यह आंकड़े बताते हैं कि CISCE बोर्ड के प्रति राज्य में भरोसा लगातार बढ़ रहा है और अधिक स्कूल इससे जुड़ रहे हैं।

विषयों में व्यापक विकल्प
ICSE परीक्षा 67 विषयों में आयोजित हुई, जिनमें 20 भारतीय और 14 विदेशी भाषाएं शामिल थीं। ISC परीक्षा 45 विषयों में संपन्न हुई, जिसमें 13 भारतीय और 2 विदेशी भाषाएं शामिल रहीं। विषयों की यह विविधता छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार चयन का अवसर देती है।

इसके अलावा वर्गवार आंकड़ों में भी संतोषजनक परिणाम सामने आए। ICSE में OBC वर्ग के 4,654 छात्रों का पास प्रतिशत 99.10 रहा, जबकि सामान्य वर्ग के 8,809 छात्रों में 99.07 प्रतिशत सफल रहे। ISC में OBC वर्ग के 602 छात्रों ने 99.34 प्रतिशत सफलता हासिल की, वहीं सामान्य वर्ग के 3,342 छात्रों का परिणाम 99.04 प्रतिशत रहा।

विदित हो कि, ICSE परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक आयोजित हुईं, जबकि ISC परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल 2026 के बीच संपन्न हुईं। पिछले वर्ष 2025 में जहां 10वीं का परिणाम 98.78 प्रतिशत और 12वीं का 98.83 प्रतिशत था, वहीं इस वर्ष इसमें और सुधार देखा गया है।

ऐसे में परिणाम जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई स्कूलों में सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। छात्र CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं, साथ ही स्कूलों द्वारा भी रिजल्ट की जानकारी उपलब्ध कराई गई।


Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM