पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी कारोबारी से 22 लाख की लूट, बेटे पर फायरिंग, सीसीटीवी में वारदात कैद

बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन अपराधी लूट, हत्या, चोरी और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं

पटना में दिनदहाड़े लूट

बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन अपराधी लूट, हत्या, चोरी और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आ रहा है. यहां सबसे व्यस्त इलाकों राजेंद्र नगर टर्मिनल में हथियार से लैस अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया.

पांच की संख्या में आए अपराधियों ने हाजीपुर के ज्वेलरी कारोबारी विनोद कुमार से हथियार की नोंक पर करीब 22 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लूट लिए. इतना ही नहीं विरोध करने पर बदमाशों ने गोलीबारी भी की

जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार हाजीपुर के के रहने वाले हैं और वहां उनके तीन ज्वेलरी शॉप हैं. वह 18 जनवरी को कोलकाता से आभूषण लेकर हावड़ा–दानापुर एक्सप्रेस से पटना पहुंचे थे. उनके साथ एक कर्मचारी भी था. दोनों के हाथों में जेवरात से भरा बैग था

विनोद कुमार को स्टेशन से रिसिव करने के लिए उनका बेटा रवि कुमार कार से पहुंचा था. बाप-बेटे स्टेशन से कार की तरफ जा रहे थे. तभी घात लगाए अपराधियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया.

विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग की. पहली गोली बाप-बेटे के बेहद करीब से निकल गई. बदमाशों ने दूसरी बार गोली चलाने की कोशिश की. लेकिन पिस्टल की मैगजीन नीचे गिर गई. इस दौरान बदमाशों ने रवि कुमार के सिर पर पिस्टल की बट से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसके बाद बदमाशों ने जेवरात से भरे एक बैग लूटा और कर राजेंद्र नगर की ओर फरार हो गए. हालांकि वे दूसरा बैग ले जाने में असफल रहे. इसके बाद घायल रवि कुमार को कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पीड़ित की शिकायत पर चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष रोशनी कुमारी ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. फुटेज में बदमाश हेलमेट पहने नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी पहचान फिलहाल मुश्किल है.

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM