वैशाली में दर्दनाक हादसा: बस ने ऑटो को उड़ाया, 3 की मौत; 10 से ज्यादा घायल

वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर—हाजीपुर-लालगंज रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

वैशाली

वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर—हाजीपुर-लालगंज रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे कंचनपुर धनुषी के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसका ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से टूटकर अलग हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर लगते ही ऑटो में सवार यात्री सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। कई लोगों को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बस भी टक्कर के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, ऑटो हाजीपुर से लालगंज की ओर जा रहा था, जबकि बस लालगंज की दिशा से हाजीपुर की तरफ आ रही थी। शुरुआती अनुमान है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस भीषण हादसे की वजह बनी होगी। हालांकि, पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।

फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम करने की मांग भी कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM