सीवान में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार

सीवान जिले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सिसवन थाना में पदस्थापित एसआई कन्हैया कुमार सिंह को 40 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया है।

Siwan

सीवान जिले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सिसवन थाना में पदस्थापित एसआई कन्हैया कुमार सिंह को 40 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

मामले के संबंध में बताया जाता है कि सिसवन थाना क्षेत्र के निवासी सुनील कुमार के घर 18 दिसंबर को जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से सिसवन थाना में कांड संख्या 309/25 दर्ज किया गया था, जिसकी अनुसंधानकर्ता (आईओ) एसआई कन्हैया कुमार सिंह थे।

आरोप है कि केस डायरी से सुनील कुमार की बहन का नाम हटाने के एवज में एसआई कन्हैया कुमार सिंह ने 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर सुनील कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। 

शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने कांड संख्या 170/25 दर्ज करते हुए शुक्रवार को जाल बिछाया। पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने डीएसपी विप्लव कुमार के नेतृत्व में सिसवन थाना क्षेत्र के महाराणा चौक स्थित बबलू चाय की दुकान पर छापेमारी की, जहां एसआई कन्हैया कुमार सिंह रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिए गए

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM