बिहार में गाय का मांस पकड़ाया, भड़के लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस ने की 10 राउंड फायरिंग

बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां परसौनी थाना क्षेत्र में परशुरामपुर चौक पर मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई

सीतामढ़ी

बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां परसौनी थाना क्षेत्र में परशुरामपुर चौक पर मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई, जब टेंपो में ले जाया जा रहा संदिग्ध गाय का मांस पकड़ा गया।

स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को पकड़ लिया, जिनमें से एक की पहचान मीनापुर के बलहा निवासी के रूप में हुई, जिसमें एक युवक की पहचान शाह हुसैन, उम्र 25 वर्ष, पिता मो अल्लाउद्दीन, घर पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर का रहने वाले के रुप में हुआ है, जबकि दो अन्य युवक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। 

जानकारी के मुताबिक, टेंपो में लगभग 100 से 200 किलोग्राम गाय का मांस लदा हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को पकड़कर थाने ले जाने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस के कार्रवाई का विरोध किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बढ़ गई। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लगभग 10 राउंड हवा में फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक को सुरक्षित रूप से थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।

पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि गाय के मांस की तस्करी और अवैध व्यापार से जुड़ा गंभीर मामला है। थाने और जिले के पुलिस अधिकारी पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी मात्रा में मांस कहां से लाई गई थी और इसका उपयोग कहां किया जाना था

Trending News

दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
Sep 03, 2026, 5:10:00 PM
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
Sep 03, 2026, 4:54:00 PM
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
Sep 03, 2026, 4:44:00 PM
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
Sep 03, 2026, 3:49:00 PM
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM