सिपाही बनने का सपना चकनाचूर: दौड़ रहे 2 अभ्यर्थियों को हाईवा ने रौंदा, मौके पर मौत

रोहतास जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां गुरुवार सुबह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे दो छात्रों की तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से मौत हो गई।

सिपाही भर्ती

रोहतास जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां गुरुवार सुबह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे दो छात्रों की तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा बंजारी सीमेंट फैक्ट्री के पास समहुता गांव के नजदीक हुआ।

मृतक छात्रों की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के मुंजी डिहरा गांव निवासी रंजन कुमार और आशीष कुमार के रूप में हुई है। दोनों छात्र मैट्रिक के स्टूडेंट थे और सिपाही भर्ती की कड़ी तैयारी कर रहे थे। रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 6 बजे वे अपने अन्य साथियों के साथ दौड़ लगाने निकले थे।

इसी दौरान एक बेकाबू हाईवा ने सड़क किनारे दौड़ रहे रंजन और आशीष को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी य्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने एक छाः हीं मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

मृतक रंजन कुमार के पिता हुलास सिंह का कहना है कि उनका बेटा पुलिस भर्ती को लेकर बेहद मेहनती और संकल्पित था। वह अक्सर कहा करता था कि "पापा, देखना एक दिन वर्दी पहनकर घर लौटूंगा।" बेटे के इस सपने के साथ ही परिवार की सारी उम्मीदें भी इस हादसे में टूट गईं।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात हाईवा और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और ल नाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करता है

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM