बिहार में वंदे भारत पर फिर पत्थरबाजी, शीशा चकनाचूर, 3 दिनों में दूसरी वारदात

इंडियन रेलवे एक बार फिर पत्थरबाजों की हरकतों से परेशान है। बिहार में तीन दिनों के भीतर दूसरी बार अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया गया है

वंदे भारत पर पथराव

इंडियन रेलवे एक बार फिर पत्थरबाजों की हरकतों से परेशान है। बिहार में तीन दिनों के भीतर दूसरी बार अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया गया है। ताजा मामला शनिवार का है, जब समस्तीपुर और दुबहा स्टेशन के बीच वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंके गए। इस घटना में ट्रेन की चेयर कार का एक शीशा टूट गया। राहत की बात यह रही कि जिस सीट पर यात्री बैठे थे, उन्हें कोई चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी आरपीएफ हरकत में आ गई है। टीम बनाकर इलाके की छानबीन शुरू कर दी गई है और दोषियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय संपत्ति के लिए भी गंभीर खतरा हैं।

बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर समस्तीपुर से रवाना हुई थी और सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर मुजफ्फरपुर पहुंची। इसी दौरान दुबहा के पास पत्थरबाजी की घटना हुई। बाद में दानापुर में ट्रेन के क्षतिग्रस्त शीशे को दुरुस्त कर दिया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले गोरखपुर–पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी पत्थरबाजी की गई थी। उस मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा गया था, जिन्होंने सिर्फ सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थर फेंके थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे ऐसी हरकतों से बाज आएं और राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बढ़ा रही हैं, लेकिन सवाल यही है कि आखिर कब तक शरारती तत्व यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करते रहेंगे?

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM