धमसेना गांव में उमड़ा जनसैलाब, रोशन आनंद के पहुंचते ही प्रिंस यादव का किया गया अंतिम संस्कार

पटना के चर्चित कोचिंग संचालक रोशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में हुई संदिग्ध मौत के बाद उनके पैतृक गांव धमसेना में अंतिम संस्कार किया गया ।

धमसेना गांव में उमड़ा जनसैलाब, रोशन आनंद के पहुंचते ही प्रिंस यादव का किया गया अंतिम संस्कार

पटना के चर्चित कोचिंग संचालक रोशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में हुई संदिग्ध मौत के बाद उनके पैतृक गांव धमसेना में हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। सोमवार को रोशन आनंद के गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार को लेकर चल रहा असमंजस समाप्त हो गया और दाह संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी गांव में विशेष व्यवस्था की है।

नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए प्रिंस यादव का शव रविवार देर शाम उनके पैतृक गांव धर्मसेना पहुंचा था। शव पहुंचते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते गांव में हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद ग्राम पंचायत की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सहरसा पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई।

सोमवार सुबह से ही गांव में लोगों का हुजूम उमड़ता रहा। रोशन आनंद को जमानत मिलने और उनके छोटे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने की सूचना के बाद आसपास के जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी छात्र और समर्थक धर्मसेना पहुंचने लगे। गांव की सड़कों पर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती रही।

इस बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। देर रात से ही नेताओं का गांव पहुंचना शुरू हो गया था। बताया जाता है कि सबसे पहले पूर्णिया सांसद Pappu Yadav ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।

प्रिंस यादव के साथ नेपाल गए कुछ लोगों का दावा है कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि परिजनों ने इस दावे को स्वीकार नहीं किया है। परिवार की ओर से मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए गए और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग भी सामने आई।

गांव में बढ़ती भीड़ और संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए। दोपहर बाद लंबे इंतजार के बाद रोशन आनंद पटना से सीधे अपने गांव धमसेना पहुंचे। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें भीड़ से अलग सुरक्षित तरीके से उनके घर तक पहुंचाया। रोशन आनंद के पहुंचते ही लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई।

परिवार के बीच कुछ समय बिताने के बाद रोशन आनंद घर की छत पर आए और वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को खारिज करते हुए परिजनों और उपस्थित लोगों से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आग्रह किया। इसके बाद दाह संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं। सुबह से गांव में मौजूद भारी भीड़ भी रोशन आनंद से मुलाकात के बाद धीरे-धीरे कम होती दिखाई दी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Trending News

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM