बिहार के 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, ठंड बढ़ेगी; तापमान 6 डिग्री तक गिरने के आसार

बिहार के कई जिलों में बुधवार को हुई बारिश के बाद एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार के 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, ठंड बढ़ेगी; तापमान 6 डिग्री तक गिरने के आसार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 29, 2026, 10:13:00 AM

बिहार के कई जिलों में बुधवार को हुई बारिश के बाद एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि राजधानी पटना समेत कई अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शाम ढलते ही कनकनी बढ़ने की आशंका है। वहीं रात के समय हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस होगी। आज राज्य में अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

बीते 24 घंटों की बात करें तो बगहा में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि बक्सर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा औरंगाबाद, बेतिया, सुपौल समेत करीब 10 जिलों में सुबह के समय घना कोहरा और बादल छाए रहे। 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ भागलपुर राज्य का सबसे ठंडा जिला रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी 

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM