यात्रियों के लिए खुशखबरी: पटना से काठमांडू–जनकपुर जाना हुआ आसान, बस सेवा नए साल में होगी बहाल

नये साल में पटना से काठमांडू और जनकपुर की बस सेवा फिर से शुरू होगी. इसके लिए ऐसे ऑपरेटर की तलाश की जा रही है, जो भारत और नेपाल सरकार के बीच बनी सहमति के तहत निर्धारित शर्तों को पूरा कर सके.

Bus

नये साल में पटना से काठमांडू और जनकपुर की बस सेवा फिर से शुरू होगी. इसके लिए ऐसे ऑपरेटर की तलाश की जा रही है, जो भारत और नेपाल सरकार के बीच बनी सहमति के तहत निर्धारित शर्तों को पूरा कर सके. 

2019 में भारत और नेपाल सरकार के बीच अंतरदेशीय बस सेवा चलाने पर बनी सहमति के बाद भारत नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू हुई थी. इसके अंतर्गत पटना से काठमांडू और जनकपुर के लिए बस सेवा शुरू हुई थी. दोनों शहरों के लिए पटना से दो-दो बसें चलती थीं. इनमें दोनों शहरों के लिए पटना से एक-एक बसें भारतीय ऑपरेटर, जबकि काठमांडू व जनकपुर से पटना के लिए एक एक-एक बसें नेपाली ऑपरेटर द्वारा चलायी जाती थीं.

यह बस सेवा पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर चलाई जा रही थी। नेपाली ऑपरेटर द्वारा संचालित बसें अब भी चल रही हैं, लेकिन भारतीय ऑपरेटर की बस सेवा पिछले करीब छह महीनों से बंद है। इसकी वजह भारतीय ऑपरेटर का कॉन्ट्रैक्ट पीरियड समाप्त होना है। बीएसआरटीसी ने निजी ऑपरेटर के साथ सीमित अवधि के लिए अनुबंध किया था। टेंडर की शर्तों के अनुसार बसों का नया होना अनिवार्य था। पांच साल तक सेवा देने के बाद भारतीय ऑपरेटर की बसें पुरानी हो चुकी थीं, जिस कारण उसके कॉन्ट्रैक्ट का नवीनीकरण नहीं हो सका।

भारत–नेपाल मैत्री बस सेवा के तहत पटना से काठमांडू पहुंचने में लगभग 20 घंटे लगते हैं, किराया 1250 रुपये है। तो वहीं पटना से जनकपुर की यात्रा लगभग 6 घंटे में पूरी होती है, किराया 375 रुपये है। बसें 44 सीटर हैं, जिनमें केवल बैठने की सुविधा उपलब्ध है। अब नए ऑपरेटर के चयन के बाद उम्मीद की जा रही है कि नए साल से पटना से काठमांडू और जनकपुर की बस सेवा फिर से नियमित रूप से शुरू हो जाएगी।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM