पटना एम्स में वजन घटाने की सर्जरी की सुविधा बहाल, 110 किलो की महिला की सफल ऑपरेशन से हुई शुरुआत

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। All India Institute of Medical Sciences, Patna (एम्स पटना) में अब बैरियाट्रिक यानी वजन घटाने की सर्जरी की सुविधा फिर से बहाल हो गई है

Patna

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। All India Institute of Medical Sciences, Patna (एम्स पटना) में अब बैरियाट्रिक यानी वजन घटाने की सर्जरी की सुविधा फिर से बहाल हो गई है। इस कड़ी में संस्थान में पहली सफल बैरियाट्रिक सर्जरी 24 वर्षीय महिला की की गई, जिसका वजन 110 किलो से अधिक और बॉडी मास इंडेक्स 42 से ऊपर था। वह लंबे समय से पीसीओडी, हार्मोनल असंतुलन और बांझपन जैसी समस्याओं से जूझ रही थी।

डॉक्टरों के अनुसार, सर्जरी के बाद उसके वजन में धीरे-धीरे कमी आएगी, जिससे हार्मोन संतुलन बेहतर होगा और भविष्य में मातृत्व की संभावना भी बढ़ेगी। यह जटिल सर्जरी डॉ. उत्पल आनंद, डॉ. बसंत और डॉ. कुणाल की टीम ने डॉ. निरुपम सिन्हा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूरी की। विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश भदानी ने इसे संस्थान की सामूहिक उपलब्धि बताते हुए पूरी टीम को बधाई दी।

पटना के सरकारी अस्पतालों में Indira Gandhi Institute of Medical Sciences (आईजीआईएमएस) में भी पहले से बैरियाट्रिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन एम्स पटना में इसकी शुरुआत से मरीजों को एक और बड़ा विकल्प मिल गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि गंभीर मोटापा कई जानलेवा बीमारियों की जड़ बन सकता है। इसके कारण टाइप-2 मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, फैटी लिवर, जोड़ों का दर्द, सांस की तकलीफ, स्लीप एपनिया और अवसाद जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। बैरियाट्रिक सर्जरी को मोटापे के इलाज की प्रमाणित और प्रभावी पद्धति माना जाता है। इससे ब्लड शुगर और रक्तचाप नियंत्रण में सुधार होता है तथा कई मामलों में दवाओं पर निर्भरता भी कम हो जाती है। महिलाओं में पीसीओडी और प्रजनन संबंधी समस्याओं में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता 

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM