पटना में दफादार-चौकीदारों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला चौराहा पर लाठीचार्ज

पटना में दफादार और चौकीदारों का विरोध प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब उनकी मांगों को लेकर निकाली गई रैली पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

Patna लाठीचार्ज

पटना में दफादार और चौकीदारों का विरोध प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब उनकी मांगों को लेकर निकाली गई रैली पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में दफादार-चौकीदार राजधानी पहुंचे थे। सभी प्रदर्शनकारी गांधी मैदान के पास स्थित जेपी गोलंबर पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने, सेवा शर्तों में सुधार और अन्य लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। दोपहर बाद प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने जेपी गोलंबर पर लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी और डाकबंगला चौराहा की ओर बढ़ने लगे।

स्थिति को देखते हुए डाकबंगला चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल, दंगा नियंत्रण वाहन और अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आगे बढ़ने पर अड़े रहे। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान आरा से आए चौकीदार प्रभु के सिर में चोट लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बताया 

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM