वर्दी में महिला होमगार्ड का डांस वीडियो वायरलः सहरसा में कमांडेंट ने जवानों से मांगा स्पष्टीकरण, जांच जारी

मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में रे...ये वही गाना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में मुद्दा बनाया था. मोदी ने इस गाने की पंक्तियां दोहरा कर बिहार के लोगों को जंगलराज की याद दिलाई थी

बिहार पुलिस

मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में रे...ये वही गाना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में मुद्दा बनाया था. मोदी ने इस गाने की पंक्तियां दोहरा कर बिहार के लोगों को जंगलराज की याद दिलाई थी. अब बिहार का ही एक वीडियो वायरल हुआ है, इसी गाने पर महिला पुलिस की कई जवान डांस करती हुई दिखाई दे रहीं हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है.

मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में... गाने पर महिला पुलिसकर्मियों के वर्दी में ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो सहरसा के होमगार्ड कैंप का है. जहां महिला पुलिसकर्मी खुलेआम वर्दी में इस विवादास्पद गाने पर डांस कर रही हैं.

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस भोजपुरी गाने पर डांस कर रहीं होमगार्ड महिला कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. यह वाकया जिले के बरियाही स्थित होमगार्ड कैंप का बताया जा रहा है.होमगार्ड के डीएससी संजीव कुमार ने मीडिया को  बताया कि महिला होमगार्ड पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. वायरल वीडियो में पासिंग आउट परेड के बाद कई महिला जवान भोजपुरी के कई गानों पर जमकर ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं.  महिला पुलिसकर्मियों के इस डांस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा है. साथ हीं कई लोग वीडियो भी बनाते हुए नजर आ रहे हैं.

बिहार पुलिस का मुख्यालय कई बार निर्देश जारी कर चुका है कि पुलिसकर्मी ऐसे रील्स न बनाएं, जिससे पुलिस की छवि खराब हो. वर्दी में रील्स बनाने पर तो पूरी तरह रोक है. लेकिन पुलिसकर्मी इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं. इससे सरकार और पुलिस की भद्द पीट रही है.

Trending News

राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 04, 2026, 2:13:00 PM
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sep 04, 2026, 2:01:00 PM
 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
Sep 04, 2026, 12:19:00 PM
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
Sep 04, 2026, 12:03:00 PM
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
Sep 04, 2026, 11:23:00 AM
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
Sep 04, 2026, 10:57:00 AM