मनेर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, मंत्री के समधी के घर पर बरसाईं गोलियां

मनेर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, मंत्री के समधी के घर पर बरसाईं गोलियां

बिहार की राजधानी पटना के मनेर इलाके में शुक्रवार देर रात हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई, जहां राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने न सिर्फ कई राउंड गोलियां चलाईं, बल्कि तलवार और लाठी-डंडों से भी हमला किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

घटना व्यापुर क्षेत्र की एक गली में हुई, जहां अचानक पहुंचे हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने घर पर हमला बोलते हुए पत्थरबाजी की और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में राजेंद्र प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार उर्फ पप्पू, भूपेंद्र सिंह के बेटे मनीष उर्फ गुड्डू और नितीश उर्फ बबलू शामिल हैं।

घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मनीष और नितीश का उपचार पटना एम्स में जारी है, जबकि राजेश कुमार को दानापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने इस हमले के लिए मुकेश, दीपक और प्रिंस समेत चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोलीबारी की आवाजें स्पष्ट सुनी जा सकती हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से गोली के कई खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Trending News

इस्कॉन बोकारो में जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण लीलाओं पर नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया
इस्कॉन बोकारो में जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण लीलाओं पर नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया
Sep 05, 2026, 10:48:00 AM
खान सर पर एक और केस, SSP से शिकायत, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे का आरोप
खान सर पर एक और केस, SSP से शिकायत, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे का आरोप
Sep 05, 2026, 10:24:00 AM
ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
Sep 05, 2026, 9:34:00 AM
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
Sep 05, 2026, 9:20:00 AM
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
Sep 05, 2026, 8:15:00 AM
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM