पटना जू में फिर गूंजेगी ट्वॉय ट्रेन की सीटी, 5.81 करोड़ नया बजट मंजूर

पटना जू घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अब पटना जू में ट्वॉय ट्रेन सेवा फिर से शुरू होने जा रही है।

Toy trains

पटना जू घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अब पटना जू में ट्वॉय ट्रेन सेवा फिर से शुरू होने जा रही है। इस दिशा में सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को मंजूरी दे दी है।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने ट्वॉय ट्रेन संचालन के लिए 5 करोड़ 81 लाख 73 हजार 738 रुपये की योजना को स्वीकृति दी है। इस प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की हरी झंडी मिलते ही काम तेज़ी से शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जू का भ्रमण किया था। इस दौरान उन्होंने ट्वॉय ट्रेन सेवा को जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के अगले ही दिन विभागीय स्तर पर बैठक हुई, जिसमें वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इस योजना को मंजूरी दे दी।

इससे पहले 6 अगस्त 2024 को कैबिनेट ने ट्वॉय ट्रेन परियोजना के लिए कुल 988.6 लाख रुपये की योजना को स्वीकृति दी थी। वहीं 21 दिसंबर 2024 को पटना जू और दानापुर रेल मंडल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं।

पर्यटकों की सुरक्षा और तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दानापुर रेल मंडल ने ब्रिज, रिटेनिंग वॉल और ड्रेनेज सिस्टम जैसे अतिरिक्त कार्यों के लिए 5.81 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था।

नई ट्वॉय ट्रेन का ट्रैक करीब 3.7 किलोमीटर लंबा होगा। यह बैटरी आधारित इंजन से चलेगी, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल होगी। ट्रेन में चार कोच होंगे, जिनमें प्रति कोच 20 से 30 पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।

ट्रेन की यात्रा जू के पूर्वनिर्मित स्टेशन से शुरू होकर गैंडा हॉल्ट, जंगल ट्रेल और मछलीघर हॉल्ट जैसे प्रमुख पड़ावों से होकर गुजरेगी। इससे बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों के लिए पटना जू की सैर पहले से कहीं ज्यादा आसान, आरामदायक और रोमांचक बन जाएगी।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM