आईपीआरडी की सहायक प्रशाखा पदाधिकारी को विभाग ने किया सम्मानित

पटना से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, यानी आईपीआरडी की सहायक प्रशाखा पदाधिकारी रश्मि कुमारी को उनके शानदार खेल प्रदर्शन के लिए विभागीय अधिकारियों ने सम्मानित किया है।

Patna

पटना: पटना से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, यानी आईपीआरडी की सहायक प्रशाखा पदाधिकारी रश्मि कुमारी को उनके शानदार खेल प्रदर्शन के लिए विभागीय अधिकारियों ने सम्मानित किया है। बुधवार को विभाग के निदेशक अनिल कुमार ने उन्हें विशेष रूप से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दरअसल, रश्मि कुमारी हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सेवा कबड्डी टूर्नामेंट में बिहार महिला टीम की प्रमुख खिलाड़ी के रूप में शामिल हुई थीं। इस प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया और राज्य का गौरव बढ़ाया।

खास बात यह है कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब रश्मि ने अपनी खेल प्रतिभा से सबका ध्यान खींचा है। पिछले वर्ष भी उन्होंने बिहार राज्य की सिविल सेवा महिला कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व किया था, जहां टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।

प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रश्मि कुमारी ने एक मिसाल पेश की है। उनकी इस उपलब्धि पर अपर सचिव बिधू भूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय और विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यानंदन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Trending News

सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM